LagatarDesk : दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. इस बीच प्राइवेट होने जा रही देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने बड़ा कदम उठाया है. बीपीसीएल ने अपनी सहायक रिफाइनरी कंपनी भारत ओमान रिफाइनरीज लिमिटेड (BORL) का खुद में मर्जर करने की घोषणा की है. बता दें कि भारत ओमान रिफाइनरीज लिमिटेड मध्य प्रदेश के बीना जिले में स्थित है. (पढ़ें, जी">https://lagatar.in/case-against-zee-tv-anchor-bjp-national-spokesperson-rajyavardhan-rathod-and-others-accused-of-sharing-rahuls-statement-incorrectly/">जी
टीवी के ऐंकर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़ सहित अन्य पर केस, राहुल के बयान को गलत तरीके से शेयर करने का आरोप)
टीवी के ऐंकर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़ सहित अन्य पर केस, राहुल के बयान को गलत तरीके से शेयर करने का आरोप)
मर्जर से कच्चे तेल के खरीद में मिलेगा फायदा
बता दें कि बीपीसीएल और बीओआरएल के मर्जर से दोनों कंपनियों को पारस्परिक लाभ मिल सकेगा. इस मर्जर से कंपनी को रिफाइनरीज के लिए कच्चे तेल की खरीद में फायदा मिलेगा. साथ ही रिफाइनरीज के लिए प्रॉडक्शन प्लानिंग और प्रॉडक्ट मिक्स में क्षमता के अधिकतम इस्तेमाल में मदद मिलेगी.
इसे भी पढ़ें : Corona">https://lagatar.in/corona-update-62-new-patients-found-in-24-hours-65-people-became-healthy-327-active-cases-in-the-state/">Corona
Update : 24 घंटे में मिले 62 नये मरीज, 65 लोग हुए स्वस्थ, राज्य में एक्टिव केस 327
Update : 24 घंटे में मिले 62 नये मरीज, 65 लोग हुए स्वस्थ, राज्य में एक्टिव केस 327
भारत में प्रोडक्ट सेफ्टी और लोजिस्टिक्स पहुंचाती है बीओआरएल
बता दें कि BPCL और उसके ग्रुप की कंपनियों की तेल और गैस उद्योग की अपस्ट्रीम, रिफाइनिंग और डाउनस्ट्रीम मूल्य चेन में महत्वपूर्ण उपस्थिति है. BPCL की मुंबई में 1.2 करोड़ टन और केरल के कोच्चि में 1.55 करोड़ टन क्षमता की रिफाइनरीज हैं. जबकि बीओआरएल पाइपलाइनों के नेटवर्क के माध्यम से उत्तरी और मध्य भारत में प्रोडक्ट सेफ्टी और लोजिस्टिक्स पहुंचाती है. मालूम हो कि बीओआरएल अभी बीपीसीएल की फुली ऑन्ड सब्सिडियरी है. यह मध्य प्रदेश के बीना में एक रिफाइनरी ऑपरेट करती है. जिसकी सालाना क्षमता 78 लाख टन है. BPCL ने बीओआरएल में ओमान ऑयल (Oman Oil) की हिस्सेदारी खरीदी थी.
इसे भी पढ़ें : मुसीबतों">https://lagatar.in/kapil-sharma-in-trouble-case-filed-against-comedian/">मुसीबतों
में फंसे कपिल शर्मा, कॉमेडियन के खिलाफ केस दर्ज
में फंसे कपिल शर्मा, कॉमेडियन के खिलाफ केस दर्ज
बीना रिफाइनरी को मिलेगा बीपीसीएल का मार्केटिंग नेटवर्क
बीपीसीएल के सीएमडी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ऊर्जा परिदृश्य में बड़े पैमाने पर बदलाव हो रहे हैं. BPCL ने ऊर्जा क्षेत्र में अपना विस्तार और भविष्य के विकास के लिए निश्चित योजनाएं तैयार की हैं. बीना रिफाइनरी के मर्जर से तेजी के साथ बदलते ऊर्जा बाजार में अधिक प्रभावी और लाभप्रद रूप से प्रतिस्पर्धा करने की क्षमताओं का निर्माण करेंगे. बीना रिफाइनरी को बीपीसीएल का मार्केटिंग नेटवर्क मिलेगा.
इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-rising-water-level-of-river-ganga-reached-near-danger-mark-water-level-increased-by-48-cm-in-24-hours/">पटना
: गंगा नदी का बढ़ रहा जलस्तर, खतरे के निशान के करीब पहुंचा, 24 घंटे में 48 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर
: गंगा नदी का बढ़ रहा जलस्तर, खतरे के निशान के करीब पहुंचा, 24 घंटे में 48 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर
[wpse_comments_template]
Leave a Comment