Search

RU में BPS, बीपीएड व एमपीएड कोर्स की शुरुआत, खिलाड़ियों ने कुलपति का किया धन्यवाद

Ranchi: अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) और राज्य के विभिन्न खेल केंद्रों से जुड़े खिलाड़ियों ने शुक्रवार को रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजित कुमार सिंह से मुलाकात कर बीपीएस, बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों की शुरुआत के लिए उनका आभार प्रकट किया. आजसू इस मांग को लंबे समय से विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखता आ रहा था, जो अब मूर्त रूप ले चुका है. इसे भी पढ़ें -सावधान!">https://lagatar.in/caution-the-tempting-mangoes-available-in-the-market-can-damage-your-kidneys-doctors-warn/">सावधान!

मार्केट में ललचाने वाले आम खराब कर सकते हैं किडनी, डॉक्टर्स ने चेताया
समिति की बैठक में हुई औपचारिक घोषणा
रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय में आयोजित एक विशेष समिति की बैठक में इन कोर्सों के प्रारंभ को लेकर चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सिंह ने की. समिति में शामिल थे: • डॉ. जी.सी. साहू (रजिस्ट्रार, आरयू) • डॉ. प्रीतम कुमार (डिप्टी डायरेक्टर-1) • डॉ. राज कुमार सिंह (प्रोफेसर इंचार्ज,डोरंडा कॉलेज) • डॉ. अनिल बीरेंदर कुल्लू (असिस्टेंट प्रोफेसर, एसएसएम कॉलेज) • राजेश गुप्ता (स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर, रांची विश्वविद्यालय) • श्री राम मुर्मू (संत जेवियर कॉलेज) • डॉ. पी.के. वर्मा (पूर्व डीएसडब्ल्यू, लमपग यूनिवर्सिटी – विशेष आमंत्रित सदस्य) • डॉ. सुदेश कुमार साहू (वर्तमान डीएसडब्ल्यू – सदस्य-सचिव)
खिलाड़ियों में उत्साह की लहर
बैठक के बाद समिति सदस्यों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें कोर्स प्रारंभ होने की सूचना दी, जिससे युवाओं में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई. कुलपति महोदय ने इस पहल को "खेल शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम" बताया और कहा कि "सभी कोर्स नीति के अनुरूप प्रारंभ किए जाएंगे तथा शीघ्र ही अकादमिक काउंसिल से पाठ्यक्रम की स्वीकृति प्राप्त की जाएगी."
आजसू की भूमिका को सराहा
प्रो. सिंह ने इस सफलता का श्रेय आजसू प्रदेश प्रभारी हरीश कुमार सिंह को देते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और मेहनत से यह संभव हो सका है.
राज्य में पहली बार शुरू हो रहे हैं ये कोर्स
आजसू प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब तक झारखंड के किसी भी विश्वविद्यालय में बीपीएड और एमपीएड कोर्स उपलब्ध नहीं थे. अब राज्य के खिलाड़ी यहां रहकर ही कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और अपने खेल करियर को नई दिशा दे सकेंगे. उन्होंने कहा कि यह आजसू की सतत मांग और संघर्ष का परिणाम है, जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन को इन कोर्सों की शुरुआत करनी पड़ी. इससे राज्य के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और मनोबल निश्चित रूप से बढ़ेगा.
खिलाड़ियों ने गुलाब भेंट कर जताया आभार
इस अवसर पर उपस्थित युवा खिलाड़ियों ने कुलपति महोदय को गुलाब का फूल भेंट कर उनका आभार प्रकट किया. तत्काल सत्र से शुरू करने की मांग आजसू ने झारखंड के राज्यपाल एवं रांची विश्वविद्यालय के कुलपति से आग्रह किया है कि बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों की पढ़ाई इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू की जाए, ताकि राज्य के विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को शीघ्र लाभ मिल सके. इसे भी पढ़ें -हेमंत">https://lagatar.in/hemant-government-has-crippled-the-constitutional-institutions-babulal-marandi/">हेमंत

सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को बना दिया पंगु : बाबूलाल मरांडी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//