Search

 
 
 

BPSC : बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा हिंदी का रिजल्ट जारी, 525 अभ्यर्थी सफल

 
Patna : बिहार लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. उच्च माध्यमिक पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा के सबसे पहले 11-12वीं हिंदी के नतीजे जारी किए गए, जिसमें 525 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. बोर्ड के अनुसार सभी विषयों का रिजल्ट बारी-बारी अपलोड किया जाएगा. अभ्यर्थी अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. आज केवल उच्च माध्यमिक हिंदी का परिणाम जारी किया गया है. माध्यमिक का परिणाम 18 अक्टूबर को आ सकता है. परीक्षा का फाइनल आंसर की 15 अक्टूबर 2023 को आयोग द्वारा जारी की गई थी.

उच्च माध्यमिक में सीटों की संख्या 57616 

माध्यमिक व उच्च माध्यमिक दोनों भर्ती परीक्षाओं में वैकेंसी में आवेदकों की संख्या कम थी. उच्च माध्यमिक में सीटों की संख्या 57616 है, जबकि आवेदक 39 हजार ही थे. बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा रिजल्ट के लिए 1634 मेधा सूची जारी की जाएगी. बीपीएससी ने 38 जिलों की अलग-अलग मेधा सूची जारी करने का निर्णय लिया है. उच्च माध्यमिक की मेधा सूची जारी होने के बाद जिला स्तर पर नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिश शुरू की जाएगी .
इसे भी पढ़ें – लैंड">https://lagatar.in/land-scam-hearing-on-chhavi-ranjans-bail-in-ed-court-on-october-20-high-court-will-hear-the-petition-on-november-30/">लैंड

स्कैम : छवि रंजन की बेल पर ED कोर्ट में 20 अक्टूबर को सुनवाई, हाईकोर्ट 30 नवंबर को सुनेगा याचिका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही