Patna : 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा फिर से कराने को लेकर अभ्यर्थी पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके साथ प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के कार्यकर्ता भी मौजूद हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. अभ्यर्थी हम लेकर रहेंगे री-एग्जाम, बीपीएसी होश में आओ के नारे लगा रहे हैं. पुलिस ने छात्रों से मैदान खाली करने का अनुरोध किया, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं है. छात्र लगातार नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस ने गांधी मैदान के सभी गेटों को बंद कर दिया है. ऐसे में छात्र बाउंड्री फांदकर गांधी मैदान में जा रहे हैं.
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर होगी एफआईआर
इस संबंध में पटना टाउन डीएसपी प्रकाश शर्मा ने कहा कि गांधी मैदान में इकट्ठा होना कानून के खिलाफ है. मामले में FIR होगी. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने शनिवार को छात्रों से गांधी मैदान में जुटने का आव्हान किया था. लेकिन पुलिस ने छात्र संसद आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया. इसके बावजूद छात्र और जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गांधी मैदान में पहुंच गये हैं.
https://twitter.com/AHindinews/status/1873279993163489348 बच्चों के पास कोई जगह नहीं, इसलिए वो सार्वजनिक जगह पर बैठे हैं - प्रशांत
इस पर जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा कि हम प्रदर्शन के लिए नहीं जा रहे हैं. वहां धरने पर बैठे छात्र से मिलने जा रहे हैं. गांधी मैदान सार्वजनिक जगह है, वहां रोज लोग जाते हैं. बच्चों के पास कोई जगह नहीं है तो वे सार्वजनिक जगह ही जायेंगे. छात्र केवल बात करना चाहते हैं. सरकार ने पता नहीं क्यों इसे अपने प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है. कहीं ना कहीं वे अपना नुकसान कर रहे हैं. बिहार लोकतंत्र की जननी है और अगर यहीं के बच्चों को अपनी बात कहने का अधिकार नहीं होगा, तब तो ये लाठीतंत्र बन रहा है. इसलिए हम छात्रों के साथ हैं.
https://twitter.com/AHindinews/status/1873282321857802697 अभ्यर्थियों के समर्थन में वाम दल माले 30 दिसंबर को करेगी चक्का जाम
इधर वाम दल माले ने भी बीपीएससी मुद्दे पर राजनीति शुरू कर दी है. पार्टी ने अभ्यर्थियों के समर्थन में 30 दिसंबर को संपूर्ण बिहार में चक्का जाम करने का ऐलान किया है. AISA और RYA ने भी इसका समर्थन किया है. इसके साथ ही अन्य विपक्षी दलों से भी सहयोग मांगा गया है. माले ने सरकार को आज तक का अल्टीमेटम दिया है. पार्टी ने कहा है कि अगर एग्जाम रद्द नहीं की जाती है तो बिहार में विकराल रूप से चक्का जाम होगा.
Leave a Comment