Patna : बिहार की राजधानी पटना में बीपीएससी विवाद को लेकर छात्रों के समर्थन कांग्रेस और लेफ्ट के विधायक-सांसद आज मंगलवार को सड़क पर उतरे और विधानसभा से राजभवन तक मार्च शुरू किया. सभी अपने हाथों में पोस्टर लिये हुए थे. पोस्टरों पर बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग की गयी थी. छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया गया था. राजभवन मार्च कर रहे कांग्रेस और लेफ्ट के नेताओं पुलिस ने रोक दिया. रोके जाने पर सभी ने सड़क पर बैठकर अपना विरोध जताया. उन्होंने पुलिस से कहा, उन्हें वह नियम दिखायें, जिसके तहत विधायकों को राज्यपाल से मिलने से रोका जा रहा है. हालंकि बाद में पुलिस ने उन्हें आगे जाने की अनुमति दे दी, लेकिन इस दौरान मामूली झड़प हुई.
#WATCH">https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH
">https://t.co/VfeMF50Kjb">pic.twitter.com/VfeMF50Kjb
| Patna, Bihar: Congress and CPI-ML leaders march towards Raj Bhavan to meet the Governor on the issue of BPSC Police stopped the leaders. pic.twitter.com/VfeMF50Kjb
— ANI (@ANI) December">https://twitter.com/ANI/status/1874026757105606671?ref_src=twsrc%5Etfw">December
31, 2024
Leave a Comment