Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ब्रह्मचर्य व्रत समस्त धर्मों का सार : माताजी

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: दशलक्षण पर्यूषण पर्व के 10वें दिन शुक्रवार को आर्यिका रत्न 105 प्रतिभामति माता जी और आर्यिका 105 सुयोगमति माताजी ने कहा कि आत्मा में रमने का नाम ब्रह्मचर्य है. शारीरिक और मानसिक विषय भोगों से विरक्त होकर परम आत्म तत्व में लीन होना ही ब्रह्मचर्य है. जीवन के लिए अक्षय ऊर्जा का स्रोत ब्रह्मचर्य है. माताजी ने कहा कि ब्रह्मचर्य संजीवनी है. कहा कि जीवन को सार्थक करने की बात व्यक्ति को हर पल सोचनी चाहिए.
माताजी ने कहा कि ब्रह्मचर्य व्रत समस्त धर्मों का सार है. इसके बिना सारे जप-तप व्यर्थ और बेकार है. ब्रह्मचर्य ही परम सुख शांति का स्रोत्र है. निराकुलता का जीवन इसी से जीया जा सकता है. ब्रह्मचर्य एक महान व्रत है. पयूर्षण के यह 10 दिन दशलक्षण हमारे लिए प्रयोग शिक्षा के रूप में मिले हैं. पयूर्षण पर्व हमें मर्यादित, संस्कारित और सुव्यवस्थित जीवन जीने की प्रेरणा देता है. इससे पहले प्रातः 6 बजे व 7 बजे दोनों दिगंबर जैन मंदिरों में 1008 भगवान वासुपूज्य नाथ जी के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया. दशलक्षण महापर्व का उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म का दिन धूमधाम से बाडम बाजार और बड़ा बाजार दोनों जैन मंदिरों में मनाया गया. उसके बाद अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर दिगंबर जैन समाज ने दोपहर 1 बजे शोभायात्रा बाडम बाजार दिगंबर जैन मंदिर से निकली.
शोभा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए मुख्य मार्गों से पांडुकशिला पहुंची. यहां जिनेंद्र भगवान का कलशाभिषेक हुआ. शोभायात्रा में महिलाएं केसरिया और पुरुष श्वेत वस्त्र में जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे. बड़ा बाजार दिगंबर जैन मंदिर में पहुंचकर शोभायात्रा फिर समाप्त हुआ. वहां भी सामूहिक कलशाभिषेक किया गया. इस दौरान भगवान महावीर के सत्य-अहिंसा के संदेश गूंजते रहे. जैन युवा परिषद की भजन मंडली अपने भजनों और भगवान महावीर का जयघोष व जय जयकार करते हुए जुलूस की शोभा बढ़ा रही थी. वहां श्री जी की माला व महाआरती का कार्यक्रम हुआ.
इसे भी पढ़ें– राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-our-journey-is-against-the-ideology-of-bjp-and-rss-media-not-with-the-opposition/">राहुल

गांधी ने कहा, हमारी यात्रा भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ, मीडिया विपक्ष के साथ नहीं
जैन समाज के मीडिया प्रभारी विजय जैन ने बताया कि शनिवार को सामूहिक दशलक्षण व्रत रखे समाज के लोगों को सम्मानित किया जाएगा. समाज की ओर से 10 दिन तक हजारीबाग के विधान आचार्य पंडित दीपक जी शास्त्री को समाज ने मोमेंटो तिलक व दुपट्टा से सम्मानित किया गया. संध्या में दोनों मंदिरों में महाआरती का कार्यक्रम हुआ. दशलक्षण महापर्व का समापन क्षमावाणी के साथ 11 सितंबर को होगा. सभी समाज की संस्था का हर कार्यक्रम में भरपूर सहयोग रहा. दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष व महामंत्री पवन अजमेरा ने सभी को साधुवाद दिया.
इसे भी पढ़ें– राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-set-out-on-bharat-jodo-yatra-this-morning-with-118-india-travelers/">राहुल

गांधी आज सुबह 118 भारत यात्रियों के साथ भारत जोड़ो यात्रा पर निकल पड़े
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही