Search

 
 
 

पलामू: जनसंपर्क अभियान में ब्रह्मदेव को मिला ग्रामीणों का समर्थन

 
Medininagar: विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी व ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने एक व्यापक जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया. इस अभियान के दौरान उन्होंने कई गांवों का दौरा कर क्षेत्रीय विकास, जनहित के मुद्दों और सामाजिक एकता पर जोर दिया. जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत प्रसाद लेदुका, बरवाही, पचामा, कुटुमू, फुलिया, तीसीबार, ढांचाबार, डाला, बसडीहा, बढ़ीहा, भटवलिया, कुड़वा, छोटी महुगावां, कोल्हू, पांडू, गगनकेड़ी, मूसा, कजरुकला, रतनाग, गुवासरई और बेलहारा जैसे गांवों में पहुंचे. उन्होंने गांव-गांव जाकर जनता के साथ संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को सुना. ब्रह्मदेव प्रसाद ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे और ओबीसी एकता अधिकार मंच के माध्यम से समाज के हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करेंगे. इसे भी पढ़ें - सुप्रीम">https://lagatar.in/important-decision-of-the-bench-of-9-judges-of-supreme-court-government-cannot-acquire-every-private-property/">सुप्रीम

कोर्ट के 9 जजों की बेंच का अहम फैसला, हर निजी संपत्ति को सरकारें अधिग्रहीत नहीं कर सकतीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही