Search

 
 
 

पलामू: ब्रह्मदेव प्रसाद ने कई स्थानों पर की पूजा-अर्चना

 
Medininagar: लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद ने गुआसराई, बघमान्वा (रजवार टोला चट्टान चौक), ब्रह्मोरिया, लकड़ही (लुरि खुरी) और पत्नी रजनी देवी ने लालगढ़, नवडीहा में फीता काटकर मंच की शुरुआत की. क्षेत्र में कई स्थानों पर पहुंच कर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर उन्होंने भक्तों के साथ मिलकर मां लक्ष्मी की आराधना की और उनकी कृपा से क्षेत्र में समृद्धि और शांति की कामना की. प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया. पूजा के बाद बीडी एवं रजनी देवी ने स्थानीय जनता से मुलाकात की और क्षेत्र के विकास एवं कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. साथ ही दीपावली के शुभ अवसर पर रजनी देवी के द्वारा विश्रामपुर के ठाकुर मंदिर, पंचमुखी मंदिर, गढ़देवी मंदिर जैसे तमाम जगहों पर दीप जलाया गया. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-shared-a-new-video-mentioned-the-problems-of-painters-and-potters/">राहुल

गांधी ने नया वीडियो शेयर किया, पेंटर और कुम्हारों की परेशानियों का जिक्र किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही