Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद रेलवे स्टेशन पर नेत्रहीन यात्रियों के लिए लगा ब्रेल टेक्सटाइल नेविगेशन मैप

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) नेत्रहीन यात्रियों के लिए धनबाद रेलवे स्टेशन पर ब्रेल टेक्सटाइल नेविगेशन मैप लगाया गया है. अब नेत्रहीन यात्रियों को धनबाद जंक्शन पर रिजर्वेशन काउंटर, प्लेटफार्म, जनरल टिकट घर, फुटओवर ब्रिज, स्वचालित सीढ़ी, लिफ्ट, कैटरिंग स्टॉल जैसी तमाम जगहों को ढूंढने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी. ब्रेल टेक्सटाइल नेविगेशन मैप की मदद से नेत्रहीन यात्री गंतव्य स्थान तक पहुंचने की जानकारी हासिल कर सकेंगे. ब्रेल लिपि संकेतों से नेत्रहीन यात्रियों को सही प्लेटफार्म और सुविधाओं को ढूंढने में दूसरे की निर्भरता कम हो जाएगी. सामान्य संकेत से नेत्रहीन यात्रियों को पुरुष और महिला शौचालय, प्रतीक्षालय, दिव्यांग शौचालय, क्लाक रूम, डारमेट्री जैसी सभी सुविधाओं की पहचान करने में मदद मिलेगी. धनबाद स्टेशन पर ब्रेल बुकलेट भी उपलब्ध है. ब्रेल बुकलेट में धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर उपलब्ध सभी सुविधाओं की जानकारी दी गई है. नेत्रहीन यात्री सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-clash-with-electricity-workers-will-not-allow-33-kva-wire-to-be-installed/">धनबाद

:  बिजली कर्मियों से भिड़े ग्रामीण, नहीं लगाने देंगे 33 केवीए का तार [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही