विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय में की गई बैठक, सामूहिक विवाह को सफल बनाने की उठी आवाज
Vishrampur : कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे दहेज प्रथा, बाल विवाह को बहिष्कार के लिए अभियान व 6 दिसंबर को आयोजित 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह को सफल करने के लिए बैठक हुई. बैठक में पलामू जिले के विश्रामपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख, 20 सूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पंचायत सचिव आंगनबाड़ी सेविका, रोजगार सेविका एवं सेवक के साथ संस्था सचिव विकास कुमार माली मुख्य रूप से मौजूद रहे. प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रमुख और 20 सूत्री अध्यक्ष ने इस कार्य को सराहनीय बताया. साथ ही सभी लोगों को मदद करने के लिए व अपनी-अपनी कन्याओं को इस संस्था से निबंध कराने के लिए लोगों को जागरूक करने की बात कही. संस्था सचिव विकास कुमार माली ने कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के उद्देश्य व लक्ष्य के बारे में सारी जानकारी दी. साथ ही साथ सभी पंचायत प्रतिनिधि के समक्ष आग्रह किया कि अपने-अपने पंचायत में बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसे अभिशाप को जड़ से मिटाएं. साथ ही संस्था द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जिले की सभी पंचायत के वैसे कन्याओं को जोड़कर लाभान्वित कराएं, जो गरीब परिवार से हैं. बीडीओ ने कुरीतियों को दूर करने के लिए इस सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की. बीडीओ ने कहा कि अभियान को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने में सभी प्रतिनिधि अपने-अपने स्तर से प्रचार-प्रसार करें. अपने-अपने क्षेत्र से वैसी अत्यंत निर्धन गरीब असहाय कन्या के माता-पिता जो अपने पुत्री की विवाह नहीं कर सकते हैं. वैसे लोगों की सूची बनाकर प्रखंड कार्यालय को प्रस्तुत करें, जिससे कि वह सूची कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी सूची के माध्यम से सर्वे कर वैसी कन्याओं को लाभान्वित किया जा सके. साथ ही साथ बाल विवाह, दहेज प्रथा का बहिष्कार किया जा सके. इस बैठक में मुखिया, पंचायत सचिव संस्था के कोषाध्यक्ष उषा कुमारी हसीबुल्लाह अंसारी सहित विश्रामपुर प्रखंड के सर्वेयर आदि उपस्थित थे.alt="" width="600" height="400" />
alt="" width="600" height="400" />
alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Leave a Comment