Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में बदलते राजनीतिक हालात और विस चुनाव की रणनीति पर मंथन

 वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जुड़े शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्व सरमा, 23 अगस्त को होने वाली आक्रोश रैली पर भी हुई चर्चा Ranchi :  झारखंड भाजपा की कोर कमेटी की बैठक प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को हुई. इस बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा भी जुड़े. बैठक में वर्तमान राजनीतिक हालात और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया. साथ ही 23 अगस्त को होने वाली आक्रोश रैली पर भी चर्चा हुई. आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों के साथ 25अगस्त को प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने की तैयारी पर भी चर्चा हुई.

चंपाई प्रकरण पर हमलोगों को कोई जानकारी नहीःं बाउरी

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने चंपाई सोरेन प्रकरण पर कहा कि अभी तक जो भी चीजें सामने आयी हैं, वह मीडिया के माध्यम से ही आ रही हैं.  इससे ज्यादा हम लोगों को कोई जानकारी नहीं है. वह कब आयेंगे नहीं आयेंगे यह निर्णय उनको लेना है. भाजपा की ओर से  अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. कहा कि सीएम अपने विधायकों का अपमान कर रहे हैं.  हेमंत सरकार पूरी तरह आदिवासी मूलवासी विरोधी, युवा विरोधी,महिला विरोधी,किसान विरोधी सरकार साबित हुई है.

युवा सड़कों पर आक्रोश को व्यक्त करने के लिए तैयार

बाउरी ने कहा कि आज युवा सड़कों पर अपने आक्रोश को व्यक्त करने के लिए तैयार हैं. कोर कमेटी की बैठक में आगामी 23अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाली युवा आक्रोश रैली की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. कहा कि हेमंत सरकार अपने पहले दिन से जनता को दिग्भ्रमित कर रही. इन्हें जनता की सेवा से कुछ भी लेना देना नहीं. 2 वर्षों तक खजाना खाली का बहाना ,फिर कोरोना का बहाना ,कभी कुर्सी से हटने का बहाना ,केवल बहाने में 5साल बिता दिया मुख्यमंत्री ने. एक तरफ युवा 5लाख नौकरी,बेरोजगारी भत्ता केलिए सड़कों पर आ रहा है, वहीं आज भी हेमंत सरकार जेपीएससी, जेएससीसी की  परीक्षाओं को भ्रष्टाचार में झोंक रही है, जेपीएससी की कापियां वैसे लोगों से जंचवां रही जो अधिकृत नहीं हैं, इससे फिर एकबार भ्रष्टाचार की कलई खुल गयी है.

न नियोजन नीति बनाई न नौकरियां दीं

हेमंत सरकार ने 5 वर्षों तक न नियोजन नीति बनाई न नौकरियां दी और न बेरोजगारी भत्ता. भाजपा अध्यक्ष और असम के मुख्यमंत्री को चौहान हेंब्रम के घर जाने पर मुख्यमंत्री की नींद खुली. बावजूद इसके उन्होंने वही दिया  उनकी विधवा को जो उनका सरकारी स्तर पर पहले से ही निर्धारित है. गाय बथान में आज भी घुसपैठियों ने आदिवासी परिवारो की जमीन कब्जे में रखी है.कोर्ट का आदेश भी वहां शून्य हो गया है. सीएम लगातार मुद्दों से भटकाने केलिए अनर्गल बयानबाजी करते हैं. उन्हें बताना चाहिए कि विधायकों को सब्जी वाला खरीद रहा था, किसने आरोप लगाया था.  किसने अपने सत्ता पक्ष के विधायकों को जेल में डलवाया था. और यदि वह विधायक भ्रष्ट है तो फिर मंत्री बनाकर सम्मानित क्यों किया? हेमंत सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में आदिवासी मूलवासी की हत्या करवा रही.  राष्ट्रवाद और पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों को स्वीकार कर पार्टी में आनेवाले के लिए भाजपा का दरवाजा खिड़की  सदैव खुले हैं.

पैसे की राजनीति करने वालों को हर जगह पैसा ही दिखता हैः भानू

विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा कि कि मुख्यमंत्री बतायें, कौन-कौन विधायकों को कितने में खरीदा जा रहा है. पैसे की राजनीति करने वालों को हर जगह पैसा ही दिखता है. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने की. बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद समीर उरांव प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक भानू प्रताप शाही,अनंत ओझा,प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह शामिल हुए.

22 को शिवराज और 25 को हिमंता आयेंगे रांची

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता सह झारखंड के चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 अगस्त को रांची आयेंगे. वहीं असम के सीएम सह झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा 25 अगस्त को रांची आयेंगे.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही