Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यू एजुकेशन पॉलिसी पर मंथन अब 11 जुलाई तक

Dhanbad : न्यू एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) को लेकर मानव संसाधन विभाग (एचआरडी) रांची में जारी बैठक को 11 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. पहले यह बैठक 2 से 6 जुलाई तक आयोजित थी, जिसमें न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, एग्जाम प्रोग्राम, क्लास रूटीन सहित अन्य व्यवस्थाओं को लागू करने में होने वाली परेशानियों को कम करने को लेकर ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है. राज्य स्तरीय कार्यशाला में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के एनईपी सेल के कोऑर्डिनेटर डॉ धनंजय कुमार सिंह भी भाग ले रहे हैं. उन्होंने बताया कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में जुलाई 2022 सत्र से न्यू एजुकेशन पॉलिसी लागू की जानी है. जिसको लेकर मानव संसाधन विभाग (एचआरडी) गंभीर है और इसके लिए ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है. इसके पूर्व भी 17 से 20 मई तक एक राज्यस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी विषयों के संभावित सिलेबस पर चर्चा की गई थी. सिलेबस से संबंधित ड्राफ्ट को मुख्यमंत्री के पास भेज दिया गया था. फिलहाल 11 जुलाई को समाप्त होने वाले कार्यशाला के बाद भी संबंधित ड्राफ्ट मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेज दिया जाएगा. मंजूरी के बाद इसे सभी विश्वविद्यालयों में लागू किया जाएगा. डॉ धनंजय ने बताया कि 11 जुलाई को कार्यशाला समाप्त होने के बाद बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के सभी विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष एवं कॉलेज के प्राचार्य के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य स्तर पर आयोजित कार्यशाला से संबंधित सभी जानकारी दी जाएगी. यह भी पढ़ें : 89">https://lagatar.in/honorarium-to-teachers-of-89-model-schools-on-the-lines-of-kendriya-vidyalaya/">89

मॉडल विद्यालयों के शिक्षकों को केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर मानदेय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही