Search

झारखंड जदयू कोर कमेटी की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर मंथन

Ranchi : झारखंड में जनता दल यूनाइटेड संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुटा. इसी कड़ी में बिहार के मंत्री और झारखंड जदयू प्रभारी अशोक चौधरी दो दिवसीय दौरे पर रविवार को रांची पहुंचे. सोमवार को राजकीय अतिथिशाला में कोर कमेटी के सदस्यों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन की मजबूती को लेकर मंथन किया. निर्णय लिया गया कि 20 से 30 मई के बीच प्रभारी और सह प्रभारी दो चरणों में झारखंड के सभी जिले का दौरा करेंगे. वही 15 जून तक नई कमेटी का गठन किया जाएगा. इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह 5 प्रमंडल का दौरा करेंगे. वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार का भी आगमन झारखंड की धरती पर होगा.

कांग्रेस के साथ आने से देश भर में मजबूत होगी विपक्षी एकता- अशोक चौधरी

बैठक में अशोक चौधरी ने कहा कि 2024 के चुनाव में झारखंड में जदयू मजबूती के साथ उभरेगा. पुराने साथियों के मार्गदर्शन और नौजवानों की ऊर्जा से झारखंड में संगठन बेहतर करेगा. हमारे नेता नीतीश कुमार विपक्षी एकता को गोलबंद करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. भाजपा को 2024 के चुनाव में हराने के लिए विपक्षी एकता में सफलता भी मिल रही है. आने वाले समय में इसका विस्तृत स्वरूप देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि सभी पार्टी की अपनी विचारधारा होती है. हम अपनी पार्टी की विचारधारा का फैलाव करने का प्रयास कर रहे हैं. कांग्रेस देश की बड़ी पार्टी है. कांग्रेस के साथ आने से देश भर में विपक्षी एकता मजबूत होगी. नेतृत्व कौन करेगा यह सभी दल मिलकर तय करेंगे.

बिहार सूफी संतों की धरती, गंगा जमुनी तहजीब को खंडित करने वाले का होगा विरोध

वहीं, बिहार में बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम को लेकर हुए विवाद पर अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार सूफी संतों की धरती है. यहां आकर कोई गंगा जमुनी तहजीब को खंडित करना चाहेगा, तो यह गलत है

धर्म अपनाने की चीज, राजनीति करने की नहीं

वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी द्वारा जय बजरंगबली के नारे पर अशोक चौधरी ने कहा कि सभी पार्टियां अपने एजेंडा से जनता को लुभाने का काम करती. भाजपा के लोग हिंदू कार्ड खेलना चाहते हैं. धर्म अपनाने की चीज है. धर्म के नाम पर राजनीति करना सही नहीं है.

ये रहे मौजूद

बैठक में झारखंड सह प्रभारी विजय सिंह, सह प्रभारी व बेलहर विधायक मनोज यादव, झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार, धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह, रेणु गोपीनाथ पन्नीकर समेत अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – फैमिली">https://lagatar.in/72-cases-of-family-dispute-came-in-the-family-court-in-four-months-21-families-resettled/">फैमिली

कोर्ट में चार माह में पारिवारिक विवाद के आए 72 मामले, 21 परिवारों का फिर से बसा घर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp