Search

 
 
 

बिहार : ब्रजेश मेहरोत्रा मुख्य सचिव और चैतन्य प्रसाद बने विकास आयुक्त, 4 मार्च से पदभार संभालेंगे

 
चैतन्य प्रसाद को मिली विकास आयुक्त की जिम्मेदारी Patna :  आईएएस ब्रजेश मेहरोत्रा को बिहार का नया मुख्य सचिव बनाया गया है. उन्होंने आमिर सुबहानी की जगह ली है.  वहीं चैतन्य प्रसाद को विकास आयुक्त की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. चैतन्य प्रसाद ने विवेक कुमार सिंह की जगह ली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी की है. ब्रजेश मेहरोत्रा और चैतन्य प्रसाद सोमवार 4 मार्च से अपना पदभार संभालेंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/NewsDeatils4ac45c5ace1d44c6a70606a1c059be3418.png"

alt="" width="637" height="941" />

आमिर सुबहानी के वीआरएस लेने के बाद ब्रजेश मेहरोत्रा को बनाया गया मुख्य सचिव

बता दें कि मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने रिटायर्ड (30 अप्रैल) होने से पहले वीआरएस ले लिया था. आमिर सुबहानी को बिहार विद्युत नियामक आयोग (बीपीएससी) का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. अतुल प्रसाद के सेवानिवृत होने के बाद यह पद खाली हो गया है. यह अतिरिक्त प्रभार पर चल रहा है. वीआरएस लेने के बाद 1989 बैच के आईएएस अधिकारी ब्रजेश मेहरोत्रा को मुख्य सचिव बनाया गया. इससे पहले ब्रजेश मेहरोत्रा के पास राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के साथ-साथ संसदीय कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेवारी थी. वहीं चैतन्य प्रसाद को विकास आयुक्त बनाया गया है. साथ ही चैतन्य प्रसाद को जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

क्या होता है वीआरएस

अगर आप समय से पहले रिटायरमेंट लेना चाहते हैं, या जीवन में कोई ऐसी स्थिति आ गयी है कि नौकरी को जारी रख पाना मुमकिन नहीं है, तो आप स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (Voluntary Retirement Scheme- VRS) के तहत सेवानिवृत्‍त हो सकते हैं. नौकरी में VRS की एक पूरी प्रक्रिया होती है, जिसका कर्मचारी को पालन करना होता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही