Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 150 अंक टूटा, निफ्टी भी 40 अंक लुढ़की

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk : शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट की साथ हुई. पिछले दो दिनों से लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

शेयर बाजार में भारी उछाल देखने को मिल रहा था. लेकिन आज दो दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया. आज के कारोबार में सेंसेक्स">https://www.bseindia.com/">सेंसेक्स

और निफ्टी">https://www.nseindia.com/">निफ्टी

दोनों इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 50 हजार के स्तर पर है. वहीं निफ्टी 15 हजार के स्तर पर कारोबार कर रहा है. बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स 150 अंकों की गिरावट के साथ 50045 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी भी करीब 40 अंकों टूटकर 15065 के स्तर पर दिख रहा है.

ऑटो और फाइनेंशियल सेक्टर में बिकवाली

आज के कारोबार में ऑटो सेक्टर में बिकवाली देखी जा रही है. हालांकि फार्मा और रियल्टी सेक्टर में थोड़ी तेजी देखी जा रही है. इसके कारण शेयर बाजार को थोड़ सपोर्ट भी मिल रहा है. बुधवार को बैंक और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों पर दबाव देखा जा रहा है. महिंद्रा एंड महिंद्रा, ओएनजीसी और कोटक बैंक आज के टॉप लूजर्स की श्रेणी में हैं. हालांकि पावरग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट आज के टॉप गेनर की लिस्ट में हैं.

मंगलवार को मजबूती के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार

इसके पहले मंगलवार को शेयर बाजारों में शानदार तेजी रही थी. सेंसेक्स 613 अंकों की तेजी के साथ 50193 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी भी 185 अंक मजबूत होकर 15108 के स्तर पर समाप्त हुआ था. शेयर बाजार में कारोबार की शुरूआत में भी शानदार तेजी देखने को मिली. मंगलवार की सुबह सेंसेक्स 600 अंकों की तेजी के साथ 50,180 के स्तर पर खुला था. वहीं निफ्टी भी 184 अंक मजबूत होकर 15107 के स्तर पर शुरू हुआ था.

आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर्स

आज के कारोबार में लॉर्जकैप शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है. 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के केवल 15 शेयर हरे निशान है. जबकि बाकि के 15 शेयर  लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. SBI, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, इंफोसिस, HCL टेक, नेस्ले इंडिया और टाइटन आज के टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल हैं. वहीं M&M, कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, भारती एयरटेल, HDFC बैंक और ONGC आज के टॉप लूजर्स की सूची में शामिल हैं.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही