Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिक्षकों के साथ शाखा प्रबंधक का रवैया अमर्यादित : हीरा यादव

Latehar: झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव ने झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, सासंग के शाखा प्रबंधक पर शिक्षकों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाया है. उन्होने बताया कि राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, एरूद की प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमारी अनामिका विद्यालय के अध्यक्ष व संयोजिका के साथ जब विद्यालय के मध्याह्न भोजन योजना व पोषण वाटिका की राशि की निकासी करने के लिए जब उक्त बैंक में गयी तो वहां के शाखा प्रबंधक के द्वारा उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया. साथ ही अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया. उनके इस असहयोगत्मक व अमर्यादित व्यवहार से उन्हें काफी मानसिक ठेस पहुंची है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-accused-of-obstructing-government-work-got-anticipatory-bail/">जमशेदपुर

: सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपियों को मिली अग्रिम जमानत

मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपा गया ज्ञापन

उन्होने आरोप लगाया कि अन्य शिक्षकों के साथ भी शाखा प्रबंधक का यही रवैया रहता है. प्रभारी प्रधानाध्यापक ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक को भी एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन सौंपने वालों मे राजयीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेरक के प्रभारी विजय प्रकाश लकड़ा, उप्रावि परहियाटोला सेरक की निशा कुमारी आदि का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-a-young-man-who-came-to-meet-his-girlfriend-was-thrashed/">धनबाद

: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की जमकर धुनाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही