Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फिल्म जतरा में दिखेंगे झारखंड के वीर सपूत

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इस वर्ष फिल्म जतरा आने वाली है. फिल्म के निर्देशक रंजु मिंज ने बताया कि स्थानीय फिल्मों का निर्माण प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है. झारखंड में नागपुरी, खोरठा और संथाली भाषा में कई फिल्में बन चुकी हैं. शौर्य फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी शानदार नागपुरी फिल्म जतरा एक प्रेम कथा 8 दिसंबर को सिनेमा घरों में रिलीज की जायेगी. इस फिल्म में झॉलीवुड के मेगा स्टार दीपक लोहार और स्टार सुनील करण दमदार एक्शन करते नजर आयेंगे. फिल्म में झारखंड के वीर सपूत भगवान बिरसा मुंडा, वीर बुद्धू भगत, सिद्धू कान्हू, निलांबर- पीतांबर, तिलका मांझी, जयपाल सिंह मुंडा, फूलो झानो, चांद- भैरव एवं कार्तिक उरांव जैसे महान महापुरुषों के बारे में बताया गया है. फिल्म के निर्माता अजीत कुमार साहू हैं. निर्देशन रंजू मिंज ने किया है. फिल्म में दीपक लोहार, सुनील करण, कुणाल भारती, मंजू तिवारी, डोला ने बेहतरीन अभिनय किया है. असम की अभिनेत्री गीत क्षेत्री है. छत्तीसगढ़ फिल्म के विलन विनय अंबेशटा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-4-news-from-angada-sonahatu-and-rahe/">रांचीः

अनगड़ा, सोनाहातू और राहे की 4 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही