Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल धुर्वा में मनाया गया पराक्रम दिवस

Ranchi : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को धुर्वा स्केटर-2 स्थित विवेकानंग विद्या मंदिर स्कूल में पराक्रम दिवस मानाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 1992 बैच के आईएएस चंचल कुमार के साथ मलय कुमार नंदी, प्राचार्या डॉ किरण द्विवेदी, एसपी सिंह, उपप्रधानाचार्य अमिताभ लाहा, हेड मिस्ट्रेस एकता मिश्रा, शिक्षकगण उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिवार की ओर से नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने "कदम-कदम बढ़ाये जा" गीत को गाकर नेताजी को याद किया. प्राचार्या डॉ किरण द्विवेदी ने कहा कि आज सिर्फ नेताजी की जयंती ही नहीं है, अपितु उनके जज्बे को श्रद्धांजलि देने एवं देश भक्ति की पराकाष्ठा को नमन करने का है. अभय कुमार मिश्रा ने हमें नेताजी की चारित्रिक विशेषताओं का अनुसरण करते हुए आत्मसात करना चाहिए. मुख्य अतिथि चंचल कुमार ने पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामना देते हुए कहा कि हमारे जीवन का उद्देश्य निर्धारित होना चाहिए. शिक्षा तो हमें ग्रहण करना ही है, साथ ही नैतिक मूल्यों का भी समावेश हो, तो विद्यार्थी एक उन्नत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/whatsapp-image-2023_01_23-at-17.47.23-1_430.jpg"

alt="" width="1080" height="727" /> इसे भी पढ़ें – साईंनाथ">https://lagatar.in/sainath-universitys-eighth-convocation-on-tuesday/">साईंनाथ

यूनिवर्सिटी में आठवां दीक्षांत समारोह मंगलवार को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही