Search

 
 
 

ब्राजील में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से छह बच्चों समेत 14 लोगों की मौत

 
Pernambuco (Brazil) :  ब्राजील के पूर्वोत्तर राज्य पेरनामबुको में एक खंडहर हो चुकी इमारत के ढह गयी. इस हादसे में इमारत में छह बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गयी.  इस इमारत में बेघर लोगों ने आश्रय लिया था और करीब एक दशक से भी अधिक समय से सभी उसमें रह रहे थे. हालांकि 2010 से वहां रहना प्रतिबंधित था. शहर के अधिकारियों ने राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की हालिया यात्रा के दौरान इस मुद्दे को भी उठाया था. दमकल कर्मियों ने यह जानकारी दी. (पढ़ें, पलामू">https://lagatar.in/palamu-unknown-criminals-entered-the-house-and-shot-a-person-referred-to-rims/">पलामू

: अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर व्यक्ति को मारी गोली, रिम्स रेफर)

मवेशियों को मलबे से निकालने का चल रहा काम

दमकल कर्मियों के अनुसार, राहत-बचाव दल ने खोजी कुत्तों की मदद से मलबे में तलाश की और 15 साल की दो लड़कियों तथा 65 साल की महिला को जीवित बाहर निकाला. साथ ही हादसे में घायल 18 वर्षीय युवक को भी निकाला गया. लेकिन बाद में उसने दम तोड़ दिया. इसमें रह रहे लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. अब मवेशियों को मलबे से निकालने का काम किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : GST">https://lagatar.in/ed-will-crack-down-on-gst-evaders-action-will-be-taken-under-money-laundering/">GST

चोरी करने वालों पर शिकंजा कसेगी ईडी, मनी लॉन्ड्रिंग के तहत होगी कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही