Rio de Janeiro : ब्राजील के बाहिया में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां साओ जोस डो जैकुइप शहर के पास एनएच पर पर्यटकों से भरी मिनीबस और एक ट्रक में जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गयी. जबकि छह अन्य लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, मिनीबस ग्वाराजुबा समुद्र तट से जैकोबिना शहर लौट रही थी. तभी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गयी. जैकोबिना की नगर पालिका ने हादसे को लेकर तीन दिनों के शोक की घोषणा की है. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया कि वह शहर के जिमखाने में पीड़ितों के लिए एक सामूहिक प्रार्थना का आयोजन कर रही है. [wpse_comments_template]
ब्राजील : पर्यटकों से भरी मिनीबस और ट्रक की टक्कर, 25 की मौत, छह घायल
Leave a Comment