Search

 
 
 

ब्राजील : पर्यटकों से भरी मिनीबस और ट्रक की टक्कर, 25 की मौत, छह घायल

 
Rio de Janeiro :   ब्राजील के बाहिया में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां साओ जोस डो जैकुइप शहर के पास एनएच पर  पर्यटकों से भरी मिनीबस और एक ट्रक में जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गयी. जबकि छह अन्य लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, मिनीबस  ग्वाराजुबा समुद्र तट से जैकोबिना शहर लौट रही थी. तभी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गयी. जैकोबिना की नगर पालिका ने हादसे को लेकर तीन दिनों के शोक की घोषणा की है. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया कि वह शहर के जिमखाने में पीड़ितों के लिए एक सामूहिक प्रार्थना का आयोजन कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही