Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार की बिकवाली पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त पर खुले, रुपया 4 पैसे मजबूत हुआ

LagatarDesk :  शेयर बाजार में दो दिनों से जारी बिकवाली पर आज ब्रेक लग गया. शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. 9 बजकर 410 मिनट में सेंसेक्स 368.05 अंक उछलकर 60654 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. जबकि निफ्टी 117.95 अंक मजबूत होकर 17839.4  के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. 9 बजकर 30 मिनट में सेंसेक्स 292.53 अंक उछलकर 60578.5 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. जबकि निफ्टी 97.45 अंक मजबूत होकर 17818.95 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. (पढ़ें, बांका">https://lagatar.in/banka-boys-attacked-the-magistrate-for-stopping-him-from-cheating-in-the-examination-beaten-with-sticks/">बांका

: परीक्षा में नकल करने से रोकने पर लड़कों ने मजिस्ट्रेट पर किया जानलेवा हमला, लाठी- डंडे से पीटा)

हरे निशान पर खुला था शेयर बाजार

शेयर बाजार इससे पहले 253.87 अंकों की तेजी के साथ 60539.9 के लेवल पर खुला था. जबकि निफ्टी 84.30 अंक चढ़कर 17805.8 के स्तर पर शुरू हुआ था. बाजार में आयी तेजी से आईटी, बैंकिंग और मेटल्स स्टॉक्स में लीवाली देखी जा रही है. आज डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की मजबूत होकर 82.66 के लेवल पर खुला है. इसे भी पढ़ें : राजस्थान">https://lagatar.in/couple-romance-on-moving-bike-in-rajasthan-video-viral-fir-registered/">राजस्थान

में चलती बाइक पर कपल का रोमांस, वीडियो वायरल, एफआईआर दर्ज

अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में 2.36 फीसदी की बढ़त

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 21 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 9 शेयर लाल निशान पर ट्रेंड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में सबसे अधिक 2.36 फीसदी की बढ़त देखने को मिली. जबकि भारती एयरटेल के शेयरों में 1.88 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है.

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की श्रेणी में भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, सनफार्मा और पावरग्रिड के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/painful-road-accident-in-pakistan-bus-fell-into-ditch-30-killed-15-injured/">पाकिस्तान

में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 30 की मौत, 15 घायल

बीएसई सेंसेक्स के ये शेयर लुढ़के और उछले

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड विप्रो, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, रिलायंस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टाइटन, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, लार्सन, नेस्ले और कोटक महिंद्रा के शेयरों में बढ़त देखी जा रही है. जबकि एचयूएल, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडसइंड बैंक के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : सिद्धार्थ-कियारा">https://lagatar.in/siddharth-kiara-shared-the-picture-of-the-wedding-wrote-permanent-booking/">सिद्धार्थ-कियारा

ने शादी की तस्वीर की शेयर, कैप्शन में लिखा-परमानेंट बुकिंग

आरबीआई की एमपीसी बैठक का अंतिम दिन

बता दें कि आज आरबीआई की एमपीसी बैठक का अंतिम दिन है. बैठक के बाद आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास मॉनेटरी पॉलिसी रेट की घोषणा करेंगे. एक्सपर्ट की मानें तो आरबीआई रेपो रेट में 25 बेसिस पाइंट का इजाफा कर सकता है. इसके अलावा एस्कॉर्ट्स कुबोटा, श्री सीमेंट, अदानी पावर, अदानी विल्मर, कमिंस इंडिया अपनी दिसंबर तिमाही के नतीजे पेश करेंगी. साथ ही भारती एयरटेल और हीरो मोटर कॉप के नतीजों के कारण इनके शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है. इसे भी पढ़ें : प्रपोज">https://lagatar.in/propose-day-express-your-love-like-this-the-one-in-front-will-not-be-able-to-deny/">प्रपोज

डे पर रोमांटिक अंदाज में करें अपने प्यार का इजहार, सामने वाला नहीं कर पायेगा इनकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही