Search

 
 
 

BREAKING : तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग केस में 10 आरोपी दोषी करार, 5 जुलाई को सुनाई जाएगी सजा

 
Seraikela : सरायकेला सिविल कोर्ट ने तबरेज अंसारी मॉब लिंचिग मामले में फैसला सुना दिया है. इस केस से जुड़े सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने तबरेज अंसारी की हत्या में संलिप्त पाते हुए 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है. जिन लोगों को दोषी करार दिया गया है उनकी सजा के बिंदु पर 5 जुलाई को सुनवाई होगी. बता दें कि 18 जून 2019 को मोटर साइकिल चोरी करने के आरोप में सरायकेला में भीड़ ने एक 24 साल के युवक को पकड़ा था. पकड़े गए युवक की लात घूसों लाठी डंडे से पिटाई की गई थी. घटना के 4 दिन बाद 22 जून को उसकी मौत हो गयी थी. मृत युवक का नाम तबरेज अंसारी था और इसकी मौत को मॉब लिंचिंग करार दिया गया था. इसे भी पढ़ें - विहिप">https://lagatar.in/vhp-said-now-no-one-can-succeed-in-indian-politics-by-abusing-hindus/">विहिप

ने कहा, हिंदुओं को अपशब्द कहकर अब कोई भारतीय राजनीति में सफल नहीं हो सकता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही