Search

 
 
 

BREAKING : मुठभेड़ में मारा गया 3 लाख का इनामी नक्सली राजेश उरांव, NIA और झारखंड पुलिस को थी तलाश

 
Gumla:  पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में भाकपा माओवादी संगठन के तीन लाख का इनामी नक्सली राजेश उरांव मारा गया. यह मुठभेड़ गुरुवार को सदर थाना क्षेत्र के अंजनधाम जाने वाले रास्ते में हुई है. राजेश पर झारखंड पुलिस ने दो लाख और एनआईए ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था. राजेश उरांव मूल रूप घाघरा थाना के हुटार गांव रहने वाला था. पिछले कई सालों से पुलिस को राजेश उरांव की तलाश थी. राजेश रंथू उरांव और लाज़िम अंसारी के दस्ते का सक्रिय सदस्य था. उसपर गुमला और लातेहार जिला के थानों में कई मामले दर्ज हैं. इसकी पुष्टि रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने की है. इसे भी पढ़ें - कोल">https://lagatar.in/coal-india-bids-received-for-8-74-crore-shares-on-offer-of-8-31-crore-shares/">कोल

इंडिया : 8.31 करोड़ शेयरों की पेशकश पर 8.74 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली

एनआईए को भी थी राजेश उरांव की तलाश

एनआईए को भी राजेश उरांव की तलाश थी. राजेश उरांव के खिलाफ लातेहार के चंदवा में हुए चार पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में एनआईए ने भी केस दर्ज किया था. 17 जुलाई 2022 को एनआईए के निर्देश पर राजेश उरांव के घर पर घाघरा पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया था. चार पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले की जांच कर रही एनआईए ने झारखंड में एक करोड़ के इनामी पतिराम मांझी पर 10 लाख, अजीत उरांव उर्फ चार्लिस, सौरभ दा पर पांच लाख, नवीन, रवींद्र गंझू, छोटू खेरवार, अमन गंझू, नीरज सिंह खेरवार और मृत्युंजय भुईंया पर चार लाख, मनीष यादव, संटू भुईयां, नागेंद्र यादव, शीतल मोची, नेशनल गंझू, कुंदन खेरवार पर तीन-तीन लाख, खतेश गंझू, रंथू उरांव, अनिल तुरी, प्रदीप सिंह खेरवार पर दो-दो लाख, राजेश उरांव, लजीम अंसारी, जितेंद्र नागेशिया पर एक-एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की है. एनआईए ने सभी को फरार घोषित करते हुए इनाम के राशि की घोषणा की है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/64-urdu-teachers-of-ranchi-will-get-promotion-priority-list-released/">रांची

के 64 उर्दू शिक्षकों को मिलेगी प्रोन्नति, वरीयता सूची जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही