Search

 
 
 

BREAKING : बाबूलाल मरांडी बने झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

 
Ranchi : बीजेपी ने कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है. वहीं बाबूलाल मरांडी को झारखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. बाबूलाल के झारखंड प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्हें लोग बधाई दे रहे हैं. वहीं बाबूलाल खेमे में भी खुशी की लहर है. ये बदलाव 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए लेने की बात कही जा रही है. चूंकि कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को पार्टी ने बदला है. जो ये संकेत दे रहा है कि बीजेपी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर टास्क करने में लगी है. इसे पढ़ें- एससीओ">https://lagatar.in/modi-said-in-the-presence-of-xi-jinping-putin-in-the-sco-meeting-decisive-action-is-necessary-on-terrorism/">एससीओ

बैठक में शी चिनफिंग, पुतिन की मौजूदगी में बोले मोदी, आतंकवाद पर निर्णायक कार्रवाई जरूरी,पाकिस्तान को घेरा
बता दें कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने 4 प्रदेशों में सांगठनिक फेरबदल की है. झारखंड, पंजाब, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए हैं. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान के कन्वेंशन सेंटर में कैबिनेट सहयोगियों के साथ हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्षों के बदलाव को लेकर चर्चा की थी, जिसके बाद मंगलवार को यह फैसला लिया गया है. इसे भी पढ़ें- अशोक">https://lagatar.in/ashok-kumar-singh-joined-bjp-said-will-work-as-a-neutral-soldier-party/">अशोक

कुमार सिंह हुए भाजपा में शामिल, कहा- पार्टी के तटस्थ सिपाही के रूप में करेंगे काम
[wpse_comments_template]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही