Search

 
 
 

Breaking : बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो का कोर्ट में सरेंडर, जेल भेजे गए

 
Dhanbad : वारंटी राजेश गुप्ता को पुलिस हिरासत से छुड़ा ले जाने  के  मामले में नामजद आरोपी बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने 9 जनवरी को अदालत में सरेंडर कर दिया. झारखंड उच्च न्यायालय ने ढुल्लू महतो की रिवीजन याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें एक माह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया था. एक माह की अवधि 10 जनवरी को पूरी हो रही थी. एक दिन पहले ही उन्होंने सरेंडर कर दिया. धनबाद के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव की अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही