Ranchi : JBKSS के अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार जयराम महतो को रांची सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उसके खिलाफ किसी भी पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है. साथ ही रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त (AJC 15) की कोर्ट ने इस केस के अनुसंधानकर्ता को कोर्ट के समक्ष डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. अब इस मामले में कोर्ट 21 मई को सुनवाई करेगा.
BREAKING : रांची सिविल कोर्ट से जयराम महतो को बड़ी राहत, पीड़क कार्रवाई पर लगी रोक
Last Updated: May 07, 2024 12:00 AM (IST)