Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING : कोलकाता जेल में बंद झारखंड कांग्रेस के दोनों विधायक बेल पर रिहा

Advertisement
Advertisement
Ranchi : कोलकाता जेल में बंद झारखंड कांग्रेस के दो विधायक राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी सोमवार को जेल से बेल पर रिहा हो गए. बेल मिलने के बाद भी 4 दिनों से दोनों जेल में बंद थे. कारण था कि दोनों को बेलर नहीं मिल रहा था. सोमवार को बेलर मिलने के बाद दोनों को जेल से रिहा कर दिया गया. बता दें कि विधायक इरफान अंसारी को बेलर मिल गया था, जिस वजह से वह पहले ही जेल से रिहा हो गए थे. गौरतलब है कि कांग्रेस के तीनों विधायकों को 30 जुलाई की रात को हावड़ा से भारी मात्रा में कैश के साथ गिरफ्तार कर लिया था. 31 जुलाई को तीनों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया था, जहां से 10 दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया था. इस दौरान कोलकाता सीआईडी की टीम ने उनसे गहन पूछताछ की और रांची तथा जामताड़ा स्थित संबंधित विधायकों के ठिकानों पर छापेमारी की. बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. जिसके बाद उनकी ओर से हाई कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की गयी और कोलकाता हाईकोर्ट ने उन्हें सशर्त अंतरिम जमानत प्रदान कर दी है. जिसके तहत कांग्रेस विधायकों को तीन महीने तक कोलकाता में ही रहना पड़ेगा और उन्हें अपना पासपोर्ट अदालत में जमा कराना होगा. इसे भी पढ़ें- 217">https://lagatar.in/cm-handed-over-appointment-letters-to-217-ayush-doctors-said-will-give-incentives-to-those-who-do-better-work/">217

आयुष चिकित्सकों को सीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले- बेहतर काम करने वालों को देंगे इंसेंटिव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही