Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Breaking : CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 93.12% छात्र हुए पास

Ranchi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं बोर्ड का रिजल्‍ट जारी कर दिया है. 10वीं बोर्ड में 93.12 फीसदी छात्र सफल हुए हैं. 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 16 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. जबकति 21,86,940 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जिन छात्रों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी है, वो अपना रिजल्ट सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट http://cbseresults.nic.in">

class="spellred">cbseresults.nic.in
पर जाकर देख सकते हैं. बता दें कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा 5 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की गयी थी. (पढ़ें, अमित">https://lagatar.in/remarks-on-amit-shah-case-rahul-gandhi-gets-relief-from-hc-final-debate-on-tuesday/">अमित

शाह पर टिप्पणी मामला : राहुल गांधी को HC से मिली राहत बरकरार, 16 मई को होगी अंतिम बहस)

 अगले वर्ष 15 फरवरी से शुरू होगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा

सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने अगले साल यानी 2024 में होने वाली 10वीं और 12वीं की तारीख की घोषणा की है. अगले साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी. शिक्षा मंत्रालय ने शैक्षणिक कैलेंडर में तालमेल बैठाने और छात्रों को प्रवेश परीक्षा की तैयारी की सुविधा प्रदान करने के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा पहले करने का निर्णय लिया है. इसे भी पढ़ें : IAS">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-ias-chhavi-ranjan-again/">IAS

छवि रंजन से ED फिर करेगी पूछताछ, कोर्ट ने चार दिनों की रिमांड की मंजूरी दी

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  1. सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जायें.
  2. फिर सीबीएसई 10वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद अपना रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  4. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं.

सीबीएसई ने 10वीं से पहले 12वीं बोर्ड का रिजल्ट किया था जारी

बता दें कि सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड से पहले 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया था. 15 फरवरी से 5 अप्रैल तक आयोजित 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 16,96,770 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. जिसमें से 87.33 प्रतिशत छात्र सफल हुए. 16728 स्कूलों के छात्रों ने 6759 केंद्रों पर सीबीएसई 12वीं की परीक्षा दी थी. सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 90.68 फीसदी छात्राएं, 84.67 फीसदी छात्र और 60 प्रतिशत ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-policy-scam-manish-sisodias-custody-extended-till-june-2/">दिल्ली

शराब नीति घोटाला : कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की कस्टडी 2 जून तक बढ़ायी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही