Search

 
 
 

BREAKING :  जीएसटी में बदलाव से खाने पीने की चीजें सस्ती, पान मसाला व कोल्ड ड्रिंक महंगे होंगे

गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) में प्रस्तावित बदलाव से खाने पीने की चीजें सस्ती होंगी. किताबें सस्ती होंगी. किसानों को राहत मिलेगी. लेकिन पान मसाला और कोल्ड ड्रिंक महंगे होंगे. हालांकि प्रस्तावित बदलाव की वजह से राज्यों के राजस्व में कमी होगी. इसलिए राज्यों की ओर से इस कमी की भरपाई की मांग की जा रही है.
 

Ranchi : गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) में प्रस्तावित बदलाव से खाने पीने की चीजें सस्ती होंगी. किताबें सस्ती होंगी. किसानों को राहत मिलेगी. लेकिन पान मसाला और कोल्ड ड्रिंक महंगे होंगे. हालांकि प्रस्तावित बदलाव की वजह से राज्यों के राजस्व में कमी होगी. इसलिए राज्यों की ओर से इस कमी की भरपाई की मांग की जा रही है.

 

आज GST Council की 56 वीं बैठक में करीब 400 वस्तुओं पर लगने वाले GST दरों में भारी बदलाव किए जाने की उम्मीद है. इससे गर्मी के मौसम में ठंढे का मजा लेना, यानी कोल्ड ड्रिंक्स मंहगा हो जायेगा. कार, मोटर साइकिल सहित अन्य ऑटोमोबाईल आईटम पर GST दर में कटौती से बाजार में इन चीजों की कीमतें कम होंगी.

 

टेक्सटाईल पर भी GST दर में कटौती किए जाने की संभावना है. इससे कपड़े अब के मुकाबले कुछ सस्ते होंगे. इलेक्ट्रॉनिक आईटम्स पर भी GST में कटौती की उम्मीद है. इससे टीवी, फ्रीज, कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक चीजें कुछ सस्ती हो सकती हैं.

 

काउंसिल क बैठक में सीमेंट पर भी GST दर में कटौती की उम्मीद है. इससे घर बनाने वालों को थोड़ी राहत महसूस होगी. कृषि से जुडे उपकरणों पर भी GST दर कम किये जाने की उम्मीद है. इससे किसानों को भी थोड़ी राहत मिलेगी.

 

GST में किये जाने वाले इस बदलाव से खाने पीने की कुछ जीचें सस्ती होंगी. इस तरह की चीजों में ड्राईफ्रूट, आईसक्रीम, नमकीन, भुजिया, पानी सहित कुछ दूसरी चीजें शामिल है. इन चीजों पर GST दर को 12% या 18% से घटा कर 5% किया जा सकता है. इसके अलावा साबुन, शैंपू, टूथ पेस्ट जैसी रोजमर्रा की चीजें की कीमतें थोड़ी कम होगी.

 

पान मसाला और कोल्ड ड्रिंक्स पर GST दर को 28% से बढ़ा कर 40% किये जाने की उम्मीद है. इससे पान मसाला और कोल्ड ड्रिंक का मजा लेने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी. GST काउंसिल की आज होने वाली 56 वैठक में  किये जाने वाले फैसले के बाद इससे संबंधित अधिसूचना जारी की जायेगी. इसके बाद बाज़ार में इन चीजों की कीमतें प्रभावित होंगी.


GST में संभावित बदलाव

 सामग्री वर्तमान दर प्रस्तावित
 नमकीन, भुजिया 12% 5%
आइसक्रीम 18% 5%
ड्राईफ्रूट 12% 5%
चीज 12% 5%
पनीर 5% 0%
पान मसाला 28% 40%
कोल्ड ड्रिंक 28% 40%
स्वास्थ्य, जीवन बीमा 18% 0%



Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही