Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING : प्रेम प्रकाश के खिलाफ ED कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग की धारा 3 और 4 के तहत आरोप गठित

Ranchi : मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी प्रेम प्रकाश की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. डिस्चार्ज याचिका खारिज होने के बाद रांची ED की विशेष कोर्ट ने प्रेम प्रकाश के खिलाफ आरोप गठित कर दिया है. रांची ED की विशेष कोर्ट ने प्रेम प्रकाश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की धारा 3 और 4 के तहत आरोप गठित किया है. आरोप गठन की प्रक्रिया के बाद अब कोर्ट प्रेम प्रकाश के मामले में ट्रायल शुरू कर सकता है. बता दें कि पवार ब्रोकर के नाम से चर्चित प्रेम प्रकाश को ED ने अगस्त महीने में गिरफ़्तार किया था. इस दौरान ईडी ने प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित आवास से दो एके-47 बरामद किया था. प्रेम प्रकाश पर राजनेताओं व अफसरों की मिलीभगत से ट्रांसफर पोस्टिंग कराने से लेकर ठेका पट्टा दिलाने तक का आरोप है. इसे भी पढ़ें - बड़ी">https://lagatar.in/high-court-directs-dsp-pramod-mishra-to-record-statement-before-ed-hc-bans-arrest/">बड़ी

खबर : हाईकोर्ट से DSP प्रमोद मिश्रा को निर्देश – ED के समक्ष बयान दर्ज करवाएं, HC ने गिरफ्तारी पर लगायी रोक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही