Katras : कतरास थाना क्षेत्र के एनएच 32 पर लिलोरी मंदिर के समीप रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार की रात सीआईएसएफ वाहन और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के केबिन में बैठा सीआईएसएफ जवान फंस गया. उसके गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है. स्थानीय लोगों की मदद से जवान को केबिन निकालकर आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया. उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. घायल जवान श्रीचन्द्र बारला बीसीसीएल कोयला भवन में पदस्थापित है. इधर, घटना के बाद रेलवे क्रॉसिंग पर दोनों वाहन फंस गए, जिससे राजगंज-रांची मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. खबर पाकर पहुंची कतरास थाना पुलिस क्रॉसिंग पर फंसे वाहनों को निकालने के प्रयास में जुट गई. [wpse_comments_template]
Breaking : कतरास में सीआईएसएफ वाहन व ट्रक में टक्कर, केबिन में फंसा जवान
Last Updated: Apr 05, 2024 12:00 AM (IST)