Search

 
 
 

BREAKING : देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात होंगे सीआईएसएफ, हटाए जाएंगे झारखंड पुलिस के जवान व अधिकारी

 
Ranchi : देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सीआईएसएफ की तैनाती होगी. झारखंड पुलिस के जवान हटाए जाएंगे. इसको लेकर देवघर एसपी ने अपनी अनुशंसा पुलिस मुख्यालय और सरकार से की है. उन्होंने इन जवानों और पदाधिकारियों की जगह पर सीआइएसएफ को प्रतिनियुक्त करने की मांग की है. वर्तमान में एयरपोर्ट की सुरक्षा में राज्य स्तर पर एक डीएसपी, दो इंस्पेक्टर, सात दारोगा, 17 एएसआइ, 16 हवलदार, 94 सिपाही यानी कुल 137 पुलिस पदाधिकारी-कर्मी प्रतिनियुक्त किए गए हैं.

एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए जवान प्रशिक्षित नहीं हैं

बताया गया है कि देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगे राज्य पुलिस के सुरक्षा कर्मियों को हवाई अड्डा की सुरक्षा का अनुभव नहीं है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में कठिनाइयां हो रही हैं. यह भी तर्क दिया गया है कि देवघर जिले में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर व गिरिडीह जिला में जैन धर्मावलंबियों का तीर्थ स्थल अवस्थित है, जिसके चलते यहां देश-विदेश से श्रद्धालुओं व सीमावर्ती राज्य बिहार व बंगाल का नजदीकी हवाई अड्डा होने के कारण इन राज्यों से यात्रियों का आवागमन हो रहा है. यह हवाई अड्डा संवेदनशील है, इसलिए यहां प्रशिक्षित बल ही सुरक्षा में रहें, तो यात्रियों को भी परेशानी नहीं होगी और सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता होगी.
इसे भी पढ़ें– गैंगरेप">https://lagatar.in/tauseef-hasibul-and-roshan-ansari-convicted-in-gang-rape-case-know-the-case/">गैंगरेप

मामले में तौसीफ, हसीबुल और रोशन अंसारी दोषी करार, जानें मामला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही