Search

 
 
 

BREAKING: CM हेमंत ने दी भाजपा नेता मिस्फिका हसन के खिलाफ पीई दर्ज करने की अनुमति

 
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा नेता मिस्फिका हसन के खिलाफ अवैध भूमि और संपत्ति अर्जन के मामले में पीई दर्ज करने की अनुमति दी है. मिस्फिका हसन अभी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री हैं. साथ ही पार्टी में प्रदेश प्रवक्ता भी हैं. एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मिस्फिका पर पाकुड़ के ईलामी प्रखंड की मुखिया रहते अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में पीई (प्रारंभिक जांच) दर्ज करने की स्वीकृति मांगी थी. मिस्फिका जमशेदपुर आईआर कांड संख्या संख्या-28/18 की आरोपी हैं. कंप्लेनेंट ने शपथ पत्र के साथ मिस्फिका के खिलाफ जो कंप्लेन लेटर एसीबी को दिया है. उसके मुताबिक, मिस्फिका के नाम से मई 2018 के बीच कुल 08 केवाला (रजिस्टर्ड डीड) और अन्य संपत्ति भी है. कंप्लेन लेटर में लगाये गये आरोपों की पुष्टि दुमका के तत्कालीन इंस्पेक्टर द्वारा दिये गये जांच रिपोर्ट में हुई थी और मामले की खुली जांच के लिए पीई दर्ज करने की अनुशंसा की गई थी. इसे भी पढ़ें -निलंबित">https://lagatar.in/suspended-ias-chhavi-ranjan-withdraws-petition-from-high-court/">निलंबित

IAS छवि रंजन ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही