Search

 
 
 

Breaking : रामगढ़ में कोयला मजदूर यूनियन के नेता की गोली मार कर हत्या, गला भी रेता

 
Ramgarh : राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के नेता रमेश विश्वकर्मा की शनिवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गई. यह घटना जिले के रजरप्पा में हुई है.अपराधियों ने रमेश विश्वकर्मा का गला भी रेत दिया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची. शव को कब्जे में ले लिया. घटनास्थल से पुलिस ने एक देसी कट्टा बरामद किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रमेश विश्वकर्मा का पूर्व से ही विवादों से नाता रहा है. हालांकि रमेश विश्वकर्मा की किस वजह से हत्या की गई है, अब तक वजह सामने नहीं आ पायी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

पार्टी कार्यालय में मीटिंग कर रहे थे रमेश विश्वकर्मा, तभी हुआ हमला

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक घटनास्थल पर पहुंचे. जानकारी के अनुसार, रजरप्पा क्षेत्र के चर्चित मजदूर नेता रमेश विश्वकर्मा राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कार्यालय में मीटिंग कर रहे थे. इसी दौरान रात करीब आठ बजे चार की संख्या में आये अपराधियों ने नाम पूछ कर बाकी सभी लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया. फिर रमेश विश्वकर्मा की गला रेत कर हत्या कर दी. उन पर कई गोलियां भी दागी. घटना को अंजाम देकर सभी अपराधी फरार हो गए. उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना प्रभारी दल- बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

भाई की पत्नी के साथ छेड़छाड़ मामले में हुई थी सजा

13 जुलाई 2020 को एसडीजेएम राकेश रोशन के न्यायालय ने रमेश विश्वकर्मा को भाई की पत्नी के साथ छेड़छाड़ के मामले में सजा सुनाई थी. हालांकि न्यायालय ने अपील में जाने के लिए बेल दे दी थी. 26 जुलाई 2020 को सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट में सीनियर डंपर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के एरिया सेक्रेटरी रमेश विश्वकर्मा को सीसीएल प्रबंधन ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया था.
इसे भी पढ़ें – Breaking">https://lagatar.in/ramgarh-5-important-news-of-the-district-including-lok-adalat-in-boi/">Breaking

: रामगढ़ में कोयला मजदूर यूनियन के नेता की गोली मार कर हत्या, गला भी रेता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही