Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Breaking : भाकपा माओवादी ने अपने पुराने साथी नेलशन भेंगरा की गोली मार हत्या की

Advertisement
Advertisement
Shailesh Singh Kiriburu :  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा माओवादी) ने अपने पुराने साथी नेलशन भेंगरा की गोली मार हत्या कर दी. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी की रात करीब 10 बजे हथियारबंद नक्सली समठा गांव पहुंचे और नेलशन भेंगरा को उसके घर से उठा कर अपने साथ ले गये. माओवादी ने पहले नेलशन की जमकर पिटाई की. फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. सूत्रों की मानें तो पुलिस व सीआरपीएफ के जवान सारंडा के जराईकेला, मनोहरपुर और छोटानागरा क्षेत्र के जंगलों में सर्च अभियान चला रहे हैं. कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा खुद तिरिलपोसी में ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं. पुलिस नेलशन भेंगरा का शव बरामद करने का प्रयास कर रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/5e6b7d02-37b8-450e-ada0-2de2848806e5.jpeg"

alt="" width="1280" height="853" />

दो माह पहले ही जेल से छूटकर आया था नेलशन भेंगरा

बता दें कि नेलशन भेंगरा सारंडा जंगल क्षेत्र के जराईकेला थाना अंतर्गत समठा गांव का निवासी था. नेलशन लंबे समय से बड़े नक्सलियों के साथ जुड़ा था. वह पुलिस के संपर्क में भी था. नेलशन भेंगरा को ओडिसा की बिसरा थाना पुलिस ने मई 2023 में एक सड़क निर्माण कंपनी से लेवी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था. दो माह पहले ही वह जेल से बाहर आया था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/89cda22b-fb00-443f-9e14-89941968c450.jpeg"

alt="" width="483" height="646" /> [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही