Search

 
 
 

BREAKING : कुजू में कोयला व्यवसाई डब्बू सिंह के आवास पर राहुल दुबे गिरोह ने चलाई गोली

दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर पहुंचे और डब्बू सिंह के आवास पर गोलीबारी की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल दुबे गिरोह ने घटना को अंजाम दिया है. पूर्व में व्यवसायी को धमकी मिली थी.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के कुजू नया मोड़ स्थित कोयला व्यवसाई डब्बू सिंह के आवास पर सोमवार शाम करीब 7:30 बजे फायरिंग हुई. जानकारी के अनुसार दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर पहुंचे और डब्बू सिंह के आवास पर गोलीबारी की. मिली जानकारी के अनुसार राहुल दुबे गिरोह ने फायरिंग की जिम्मेवारी ली है. ज्ञात हो कि पूर्व में व्यवसायी को इस गिरोह से जान मारने की धमकी मिली थी.

गिरोह ने फायरिंग की रिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि ये फोन कॉल नजरअंदाज करने का नतीजा है. अगर अभी भी तुम्हारा दिमाग नहीं खुला है, तो अगली बार घर पर गोलीबारी नहीं सीधे खोपडी खोल देंगे. जरूरत पड़ी तो गाड़ी पर बम भी फेकवा देंगे, जितनी जल्दी तुम सिस्टम में आओगे, उतना ही तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए ठीक होगा, अन्यथा हम अपनी ओर से कोई भी कमी नहीं छोड़ेंगे. अगली बार और भी अच्छे से तुम्हारा 'स्वागत' करेंगे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही