Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING: दल बदल मामला: बाबूलाल की ओर से हुई बहस, 28 को अगली सुनवाई, जानें आज क्या हुआ

Ranchi : भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान बाबूलाल के अधिवक्ता की ओर से बहस की गई. जिसके बाद अदालत ने अब विधानसभा का पक्ष सुनने के लिए 28 सितंबर की तारीख मुकर्रर की है. बाबूलाल मरांडी की ओर से वरीय अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह,अभय मिश्रा, विनोद साहू, रणेंद्र आनंद ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस राजेश शंकर की कोर्ट में बाबूलाल के मामले की सुनवाई हुई. विधानसभा की ओर से वरीय अधिकता संजय हेगड़े ने पक्ष रखा. इसे पढ़ें- HC">https://lagatar.in/hc-summons-sahebganj-dc-and-katihar-dm-directed-to-appear-on-october-18/">HC

ने साहेबगंज DC और कटिहार DM को किया तलब,18 को हाजिर होने का निर्देश

मेंटिबिलिटी पर उठाया था सवाल 

पिछली सुनवाई के दौरान वरीय अधिवक्ता संजय हेगड़े ने बाबूलाल की याचिका की मेंटिबिलिटी पर सवाल उठाते हुए याचिका को सुनवाई योग्य नहीं बताया था. जिसपर बाबूलाल के अधिवक्ता ने विधानसभा में हो रही सुनवाई की मेंटिबिलिटी पर सवाल उठाया था. इसके साथ ही प्रार्थी के अधिवक्ता ने यह भी दलील दी कि यह 10वीं अनुसूची का मामला नहीं बनता है. बाबूलाल के अधिवक्ता की ओर से IA दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया गया. जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था.  इसे भी पढ़ें - RJD">https://lagatar.in/rjds-babas-advice-to-nitish-kumar-hand-over-the-cms-chair-to-tejashwi-take-retirement/">RJD

के बाबा की नीतीश कुमार को सलाह, सीएम की कुर्सी तेजस्वी को सौंप, ले लें संन्यास

विधानसभा के न्याधिकरण में 30 अगस्त को सुनवाई हुई पूरी

बता दें कि बाबूलाल की ओर से दाखिल रिट याचिका में कहा गया है कि दलबदल मामले में झारखंड विधानसभा के स्पीकर कोर्ट में नियमानुसार सुनवाई नहीं हुई है. न्यायाधिकरण ने उनकी गवाही और बहस सुने बिना ही केस को जजमेंट पर रख दिया है. बाबूलाल मरांडी से जुड़े दल बदल के मामले में विधानसभा के न्याधिकरण में 30 अगस्त को सुनवाई पूरी हो गई है. बाबूलाल मरांडी की ओर से पक्ष रखने वाले अधिवक्ताओं का कहना है कि स्पीकर पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रहे हैं. न्यायाधिकरण में सुनवाई समाप्त होने के बाद स्पीकर कभी भी अपना फैसला सुना सकते हैं. झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में बाबूलाल मरांडी ने झाविमो के टिकट पर चुनाव जीता था. बाद में उन्होंने पार्टी का विलय भाजपा में कर दिया. इस मामले में स्पीकर दल-बदल कानून के तहत सुनवाई कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें - पुलिस">https://lagatar.in/crpf-jawan-injured-in-encounter-between-police-and-maoists-dies/">पुलिस

और माओवादियों के मुठभेड़ में घायल हुए सीआरपीएफ जवान का निधन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही