Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Breaking : धनबाद सिविल कोर्ट के आदेशपाल ने पंखे से लटककर की आत्महत्या

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद सिविल कोर्ट के आदेशपाल मुकेश कुमार मिश्रा (34 वर्ष) ने भिस्तीपाड़ा काली मंदिर के पास स्थित किराए के मकान में सोमवार को पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह पिछले करीब पांच साल से उक्त मकान में भाड़े पर रह रहा था. खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई. सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. पुलिस को उनकी जेब व पर्स से कुछ कागजात मिले हैं, जिसके अनुसार वह बिहार के मधुबनी के रहने वाले थे. थाना प्रभारी ने बताया कि मुकेश कुमार मिश्रा पिछले दो दिनों से ऑफिस नहीं जा रहे थे. घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है. सूचना मिलते ही सिविल कोर्ट के भी कई कर्मी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में रख लिया है. यह भी पढ़ें : संसद">https://lagatar.in/security-of-parliament-house-handed-over-to-cisf-contingent-of-140-personnel-deployed/">संसद

भवन की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले, 140 कर्मियों की टुकड़ी तैनात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही