Search

 
 
 

BREAKING: लोकपाल मामले में शिबू सोरेन की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बेंच ने फैसला सुरक्षित रखा

 
 Ranchi/New Delhi :  दिल्ली हाईकोर्ट की एकल पीठ (सिंगल बेंच) के आदेश के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन द्वारा दाखिल LPA (लेटेस्ट पेटेंट अपील) पर दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बेंच में सुनवाई हुई. दिल्ली हाईकोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस रेखा पल्ली और जस्टिस रजनीश भटनागर की बेंच में सुनवाई हुई.आज मंगलवार को सुनवाई के दौरान सभी पक्षों को सुनने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बेंच ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. शिबू सोरेन की ओर से अधिवक्ता प्रज्ञा सिंह बघेल ने बहस की.

शिबू सोरेन ने दिल्ली हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के उस आदेश को चुनौती दी थी

अपनी याचिका के माध्यम से शिबू सोरेन ने दिल्ली हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमे हाईकोर्ट ने लोकपाल में चल रही कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार करते हुए शिबू सोरेन की याचिका खारिज कर दी थी. बता दें कि राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन ने अधिकार क्षेत्र के आधार पर सीबीआई की प्रारंभिक जांच की कार्यवाही और आदेश को चुनौती दी थी. दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की अदालत ने 22 जनवरी को अपना फैसला सुनाते हुए शिबू सोरेन की याचिका खारिज कर दी थी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही