Search

 
 
 

Breaking : ACB के वकील की कार को टक्कर मारने वाला पुलिस की गिरफ़्त में

झारखंड हाईकोर्ट में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के विशेष लोक अभियोजक विनीत कुमार वशिष्ठ की कार को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. जगन्नाथपुर थाना पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है.
 

Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के विशेष लोक अभियोजक विनीत कुमार वशिष्ठ की कार को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. जगन्नाथपुर थाना पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है.

 

https://lagatar.in/palamu-news-youth-critically-injured-after-being-hit-by-a-train-in-chhipadohar-admitted-to-mmch

https://lagatar.in/ranchi-news-allegations-of-a-life-threatening-attack-on-a-doctor-and-vandalism-inside-berlin-hospital

 

सूत्रों के अनुसार, टक्कर मारने वाले की पहचान भोला महतो के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उसका आवास दो स्थानों पर है. एक रांची के हराताड़ क्षेत्र में, जबकि दूसरा खूंटी जिले में है. पुलिस दोनों स्थानों से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है.

 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया है कि घटना के समय वह नशे की हालत में नहीं था. हालांकि पुलिस उसके बयान का सत्यापन कर रही है और घटना के पीछे के कारणों की गहराई से पड़ताल में जुटी है. जांचकर्ताओं की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि मामला महज सड़क दुर्घटना है या इसके पीछे किसी तरह की पूर्व नियोजित साजिश थी.

 

पुलिस सीसीटीवी फुटेज, वाहन की गति, घटनास्थल की परिस्थितियों और आरोपी की गतिविधियों की जांच कर रही है. दुघर्टना थी या साजिश, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

 

इधर, विशेष लोक अभियोजक विनीत कुमार वशिष्ठ ने कहा कि उन्हें झारखंड पुलिस की जांच प्रक्रिया और राज्य सरकार पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी. वशिष्ठ ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि पुलिस घटना के हर पहलू की गंभीरता से पड़ताल कर सच्चाई सामने लाएंगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही