Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING : जमीन घोटाला मामले में ईडी ने 75.39 करोड़ की संपत्ति को किया अटैच

Ranchi : रांची में जमीन घोटाले मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रही है. इस मामले में सोमवार को ईडी ने 75.39 करोड़ रूपया की संपत्ति की अटैच किया है. जिनमें सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन और हेहल अंचल के बजरा मौजा की 7.16 एकड़ जमीन को अस्थायी रूप से ईडी ने अटैच किया है. बता दें कि सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की कीमत 41.51 करोड़ रुपये और बजरा मौजा में 7.16 एकड़ जमीन की कीमत 32.87 करोड़ लगाई गई है. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-on-the-successful-trial-of-vande-bharat-express-amba-prasad-congratulated-the-mp-by-feeding-him-sweets/">हजारीबाग

: वंदे भारत एक्सप्रेस के सफल ट्रायल पर अंबा प्रसाद ने सांसद को मिठाई खिलाकर दी बधाई

पूर्व डीसी छवि रंजन सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी

फर्जी कागजात के आधार पर इस जमीन को बेचने के मामले में ईडी ने 13 अप्रैल को रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसके बाद 14 अप्रैल को सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इनमें बड़गाई अंचल उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, अफसर अली उर्फ अफ्सू खान, इम्तियाज अहमद, मो. सद्दाम हुसैन, तल्हा खान, फैयाज अहमद और पश्चिम बंगाल के वर्धमान निवासी प्रदीप बागची को गिरफ्तार किया था.

जमाबंदी को रद्द करने का आदेश दिया था

रांची के तत्कालीन डीसी छवि रंजन ने अपने कार्यकाल के दौरान हेहल अंचल के बजरा मौजा की 7.16 एकड़ जमीन की 82 साल पहले से चली आ रही जमाबंदी को रद्द करने का आदेश दिया था.अंचल अधिकारी द्वारा तैयार सादा पंचनामा को सही करार देते हुए विनोद सिंह के नाम पर म्यूटेशन करने का आदेश दिया. इसके बाद विनोद सिंह से जमीन खरीदनेवालों के आवेदन पर 150 पुलिस जवानों को तैनात कर जमीन की घेराबंदी करवा दी. इस मामले में तत्कालीन आयुक्त ने सरकार से उपायुक्त सहित जालसाजी में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा की थी. हालांकि सरकार ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. इसे भी पढ़ें - ग्राउंड">https://lagatar.in/ground-report-people-of-adarsh-village-bring-water-from-3-km-the-school-is-15-km-away/">ग्राउंड

रिपोर्ट : आदर्श गांव के लोग 3 किमी से लाते हैं पानी, 15 किमी दूर है स्कूल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही