Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Breaking : साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव से ईडी ने की सात घंटे पूछताछ, छह फरवरी को फिर बुलाया

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव से सोमवार को सात घंटे तक पूछताछ की. वे दिन के 11 बजे के करीब ईडी के रांची जोनल ऑफिस पहुंचे थे. सात घंटे बाद ईडी ऑफिस से बाहर निकले. ईडी ने छह फरवरी को पूछताछ के लिए उन्हें फिर बुलाया है. सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने डीसी से साहिबगंज में हुए एक हजार करोड़ रुपए के अवैध खनन, पंकज मिश्रा के जेल में रहते फोन पर बातचीत समेत कई सवाल किये. अवैध खनन के आरोप में जेल में बंद पंकज मिश्रा से बात करनेवाले सचिवालय व जिला स्तर के दो दर्जन से अधिक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को चिह्नित किया गया है. इन अधिकारियों में साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव और एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा भी शामिल हैं.

डीसी ने इन आरोपों से किया इनकार, ईडी ने कहा पर्याप्त है सबूत

1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन के मामले में ईडी की पूछताछ के दौरान साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव ने इन आरोपों से इनकार किया कि उन्होंने अवैध पत्थर खनन के आरोपियों के साथ गंगा नदी में कार्गो जहाज दुर्घटना की गोपनीय जांच रिपोर्ट साझा की थी. हालांकि एजेंसी ने कहा है कि डीसी के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं.

डीसी की रिपोर्ट को मनवाने के लिए पंकज मिश्रा ने कमिश्नर को किया था फोन

मार्च 2022 में साहिबगंज से मनिहारी घाट जा रहे जहाज में कई गाड़ियां ओवरलोडिंग की वजह से गंगा में डूब गई थी. उस मामले में डीसी रामनिवास यादव ने तत्कालीन दुमका कमिश्नर चंद्रमोहन कश्यप को रिपोर्ट सौंपी थी. उस रिपोर्ट में कई तरह की खामियां पाते हुए कमिश्नर ने डीसी से दोबारा रिपोर्ट मांगी थी. तब पंकज मिश्रा ने कमिश्नर को फोन कर कहा था कि जलयान के जरिए ट्रांसपोर्टिंग का पूरा कामकाज उनका ही है. ऐसे में डीसी ने जो रिपोर्ट भेजी है, उसे बिना ना-नुकुर किए स्वीकार किया जाए. कमिश्नर ने बाद में ईडी को दिए गवाही में इस बात की पुष्टि की थी. यह मामला भी अवैध खनन और परिवहन से जुड़ा है. ऐसे में डीसी साहिबगंज से इस मामले में भी ईडी सवाल कर रहा है.

1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन की गतिविधि को अंजाम दिया गया

निलंबित खान सचिव पूजा सिंघल से जुड़े मनरेगा घोटाला और मनी लाउंड्रिंग केस की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने खुलासा किया था कि बीते 2 से ढाई साल में संताल परगना स्थित साहिबगंज जिले में 1,000 करोड़ रुपये के अवैध खनन की गतिविधि को अंजाम दिया गया. ईडी ने इस सिलसिले में 8 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और उसके सहयोगियों के साहिबगंज, राजमहल, उधवा, बरहड़वा, मिर्जा चौकी और बरहेट स्थित 18 ठिकानों पर छापा मारा था. छापेमारी में ईडी को 5.34 करोड़ रुपये कैश और निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले थे. ईडी ने 30 करोड़ रुपये की कीमत वाला मालवाहक जहाज भी जब्त किया था. ऐसे 37 बैंक खातों का पता चला था, जिसमें 11 करोड़ 37 लाख रुपये जमा थे. ईडी ने यह राशि जब्त कर ली थी.
इसे भी पढ़ें – देवघर">https://lagatar.in/deoghar-in-the-meeting-of-the-bjp-state-executive-committee-a-strategy-is-being-made-to-surround-the-hemant-government/">देवघर

: बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक में हेमंत सरकार को घेरने की बन रही रणनीति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही