Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Breaking : विधायक प्रदीप यादव को साथ लेकर उनके घर में ईडी की छापेमारी

Ranchi :  कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव बुधवार की शाम पांच बजे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची जोनल ऑफिस पहुंचे. ईडी के अधिकारियों ने थोड़ी देर उनसे पूछताछ की. जिसके बाद उन्हें उनके आवास पर लाया गया. उनकी मौजूदगी में उनके डोरंडा स्थित आवास में छापेमारी की. गौरतलब है कि मनी लाउंड्रिंग के आरोप में ईडी की टीम ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव सहित सात लोगों के 13 ठिकानों पर छापा मारा था. ईडी की टीम ने मंगलवार की सुबह रांची के छह, गोड्डा के चार और दुमका के तीन ठिकानों पर छापामारी की. छापामारी के दौरान गड़बड़ी व निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं.

प्रदीप यादव का रांची स्थित आवास सील किया था

छापेमारी के बाद प्रदीप यादव के रांची स्थित आवास को सील कर दिया गया था. बुधवार को उन्हें रांची बुलाया गया था. प्रदीप यादव का मोबाइल मंगलवार सुबह चार बजे से स्विच ऑफ बता रहा था. इस बाबत उन्होंने इडी से कहा है कि उनका मोबाइल फोन खो गया है. इडी की टीम को दुमका के मिक्की आर्यन कंस्ट्रक्शन कंपनी के अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा के ठिकाने से 60 लाख रुपये और काफी दस्तावेज मिले हैं. राशि और दस्तावेज जब्त कर लिये गये हैं. अजय झा कुछ बड़े राजनेताओं का करीबी बताया जाता है. इडी ने यह छापामारी आयकर विभाग द्वारा चार नवंबर 2022 को प्रदीप यादव के ठिकानों पर हुई छापामारी के बाद दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर की है.

रांची और गोड्डा स्थित ठिकानों पर छापा मारा था

ईडी ने मंगलवार की सुबह प्रदीप यादव के रांची और गोड्डा स्थित ठिकानों पर छापा मारा था. गोड्डा के हलका कर्मचारी व विधायक के करीबी मनोज कुमार के घर से छापामारी में टेंडर में कमीशनखोरी से संबंधित दस्तावेज व डिजिटल डिवाइस मिले हैं. वह अपनी पत्नी के नाम पर फर्म बनाकर ठेका लेता है. रांची में शिवकुमार के बरियातू फायरिंग रेंज स्थित घर पर हुई छापामारी में डिजिटल डिवाइस, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क व अन्य सामान जब्त किये गये हैं. शिवकुमार से ही जुड़ी कंपनी हाइटेन कंस्ट्रक्शन, मैगनम डेवलपमेंट और वैष्णवी होम्स के ठिकानों पर भी छापे पड़े. तीनों कंपनियां बरियातू स्थित एक ही भवन में चलती हैं. ईडी ने धुर्वा के पास चल रहे वैष्णवी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर के ठिकाने पर भी छापा मारा था.
इसे भी पढ़ें – पेन">https://lagatar.in/the-account-of-the-sins-of-the-sir-is-in-the-pen-drive-babulal/">पेन

ड्राइव में है साहब के पापों का लेखा-जोखा : बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही