Search

 
 
 

Breaking : रांची के कडरू में लालू यादव के करीबी रहे अबू दोजाना के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी

 
Ranchi : लैंड फॉर जॉब स्कैम में प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) रांची में भी लालू प्रसाद यादव के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है. जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम शुक्रवार की सुबह अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू स्थित जामिया नगर में  लालू यादव के करीबी अबू दोजाना के ठिकाने पर पहुंची. इसके अलावा ईडी दिल्ली, मुंबई और बिहार में कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है.

क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम

लैंड फॉर जॉब स्कैम का यह केस 14 साल पुराना है. उस वक्त लालू यादव रेल मंत्री थे. दावा है कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनकी जमीन लिखवा ली थी. लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहे थे. सीबीआई ने इस मामले में 18 मई को केस दर्ज किया था. सीबीआई के मुताबिक, लोगों को पहले रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर सब्स्टीट्यूट के तौर पर भर्ती किया गया और जब उनके परिवार ने जमीन का सौदा किया, तब उन्हें रेगुलर कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें – केरल">https://lagatar.in/kerala-in-gold-smuggling-case-swapna-suresh-said-she-received-death-threats-offered-30-crores/">केरल

: सोना तस्करी केस में स्वप्ना सुरेश का आरोप, जान से मारने की धमकी मिली, देश छोड़ने के लिए 30 करोड़ की पेशकश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही