Search

 
 
 

Breaking : रांची में कांट्रेक्टर समेत चार लोगों के ठिकानों पर ईडी का छापा

 
Ranchi :  राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में कांट्रेक्टर समेत चार लोगों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह ईडी की टीम मोरहाबादी, अशोक नगर, बूटी मोड़ और खेलगांव में पहुंचकर छापेमारी कर रही है. रांची के अलावा जमशेदपुर के दो ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है.  जानकारी के अनुसार,  चेशायर होम रोड स्थित 4 एकड़ 83 डिसमिल जमीन को गलत दस्तावेज बनाकर बेचने के मामले को लेकर ईडी ने यह कार्रवाई की है. (रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">(रांची

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

ईडी की टीम पहुंचने से पहले ही निकल गये घर के सभी सदस्य

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/7ae67399-4de0-4ba3-b7bb-66f01c160853.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> बताया जा रहा है कि कांट्रेक्टर बिपिन को ईडी ने नोएडा में ट्रैक किया था. इसके बाद ईडी की टीम उसके रांची स्थित घर पहुंची. लेकिन ईडी के पहुंचने से पहले ही पूरा परिवार बुधवार सुबह 6:30 बजे तक सभी सामान के साथ निकल गये. ईडी ने प्रभात पांडेय (फ्लैट मालिक) को बुलाया है और फ्लैट 402 को सील कर दिया गया है. इधर बिपिन को आज सुबह 10:30 बजे तक दिल्ली ईडी कार्यालय में आत्मसमर्पण करने और उनके परिवार को रांची ईडी कार्यालय में रिपोर्ट करने के लिए भी कहा है. यह मामला जमीन के गलत नामांतरण से जुड़ा है और बिपिन इस मामले में बिचौलिया था. इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/corona-blast-115-new-patients-found-across-the-state-active-cases-increased-to-366/">कोरोना

ब्लास्ट : झारखंड में मिले 115 नये  मरीज, एक्टिव केस बढ़कर 366

खेलगांव में शेखर कुशवाहा के ठिकाने पर रेड

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/792caeb5-c184-4dc6-ab60-0aac85bdb7d4.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र स्थित गाड़ी गांव में भी ईडी की रेड पड़ी है. ईडी की टीम जमीन दलाल शेखर कुशवाहा के घर पर छापेमारी कर रही है. ईडी चेशायर होम रोड स्थित 4 एकड़ 83 डिसमिल सरकारी जमीन को गलत दस्तावेज बनाकर बेचने के मामले को लेकर सुबह से छापेमारी कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही