Search

 
 
 

BREAKING : ईडी ने हजारीबाग में इजहार अंसारी के ठिकाने से निलंबित IAS पूजा सिंघल से जुड़े तीन करोड़ बरामद किए

 
Hazaribagh : प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) ने शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे हजारीबाग निवासी मोहम्मद इजहार अंसारी के आवास पर छापेमारी की. ईडी की टीम ने उनके आवास से कई कागजात खंगालने के बाद दिन के करीब ढाई बजे पंजाब नेशनल बैंक समेत दो जगहों से नोट गिनने की मशीन मंगवाई. साथ ही होटल से खाना भी मंगवाया. इस दौरान मो. इजहार अंसारी के मिल्लत कॉलोनी आवास से तीन करोड़ रुपए बरामद होने की चर्चा है. मो. इजहार अंसारी कहकशा समूह की कंपनियों को नियंत्रित करते हैं. मो. इजहार तत्कालीन खनन विभाग की सचिव पूजा सिंघल की ओर से कट मनी को इकट्ठा और प्रबंधित करते थे. मनरेगा घोटाले के सिलसिले में उन्हें पिछले साल मई में ईडी ने गिरफ्तार किया था. वह सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई अस्थायी जमानत पर हैं.

इजहार अंसारी पर अवैध कोयला से कमाई का आरोप

बताया जाता है कि निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल जब खनन सचिव थी, उस समय इजहार अंसारी ने बड़े पैमाने पर कोयला से अवैध कमाई की. कोयले की काली कमाई का एक बड़ा हिस्सा पूजा सिंघल और दूसरे अधिकारियों के पास भी भेजा था. पूजा सिंघल झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के रियायती कोल का फर्जी आवंटन करती थी. फिर उसी आवंटित कोयले की तस्करी की जाती थी.

इजहार अंसारी के नाम 12 से अधिक शेल कंपनियां

इजहार अंसारी के नाम पर 12 से अधिक शेल कंपनियां है. इन्हीं शेल कंपनियों के नाम पर कोयला तस्करी के पैसों को हवाला के जरिए इधर-उधर किया जाता था. ईडी की टीम इजहार अंसारी के सभी शेल कंपनियों के दस्तावेज को हासिल कर जांच में जुट गई है. इजहार अंसारी के घर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है. घर में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश करने की इजाजत नहीं है. घर से बाहर निकलने का भी आदेश नहीं है. इसे भी पढ़ें - तस्वीरों">https://lagatar.in/see-in-pictures-how-g-20-delegates-took-a-walk-in-patratu-lake-resort/">तस्वीरों

में देखें, कैसे G-20 डेलिगेट्स ने पतरातू लेक रिजॉर्ट में किया सैर-सपाटा

पूजा सिंघल के करीबियों के ठिकाने पर ईडी कर रही छापेमारी

बता दें कि निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के करीबियों पर ईडी का शिकंजा कसने लगा है. शुक्रवार को ईडी की एक बड़ी टीम झारखंड के चार जिलों में एक साथ छापेमारी कर रही है. इसके अलावा पूजा सिंघल के एक करीबी माइनिंग इंजीनियर के घर पर भी दबिश दी गई है. झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर सह माइंस मैनेजर अशोक सिंह के हरमू स्थित आवास पर ईडी की टीम ने दबिश दी है. पूजा सिंघल के कार्यकाल में कॉन्ट्रैक्ट पर बहाल हुए अशोक सिंह ने पूजा सिंघल के साथ मिलकर जमकर काली कमाई की थी. ईडी अशोक सिंह को लेकर लगातार जानकारियां जुटा रही थी, जैसे ही पुख्ता जानकारी इकट्ठा हुई, ईडी की टीम के द्वारा अशोक सिंह के ठिकानों पर रेड की गई. इसे भी पढ़ें - बड़ी">https://lagatar.in/high-court-directs-dsp-pramod-mishra-to-record-statement-before-ed-hc-bans-arrest/">बड़ी

खबर : हाईकोर्ट से DSP प्रमोद मिश्रा को निर्देश – ED के समक्ष बयान दर्ज करवाएं, HC ने गिरफ्तारी पर लगायी रोक
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही