Search

 
 
 

BREAKING : पूर्व मंत्री आलमगीर के पीएस के सहायक जहांगीर के घर पहुंची ईडी टीम

 
Ranchi : पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के सहायक जहांगीर के घर ईडी टीम शुक्रवार की शाम पहुंची है. टीम जहांगीर के घर में जांच कर रही है. इससे पहले ईडी की टीम ने बीते पांच मई को जहांगीर आलम के घर में छापेमारी की थी. जहांगीर के घर से 32.20 करोड़ कैश मिला था. यहां बता दें कि टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम को ईडी ने 15 मई की देर शाम गिरफ्तार किया था. दरअसल आलमगीर के पीएस के सहायक जहांगीर के घर से ईडी ने 35 करोड़ बरामद किए थे. इसे लेकर ईडी ने दो दिनों तक इनसे पूछताछ की थी. 35 करोड़ रूपया की बरामदगी के मामले में ईडी को आलमगीर आलम सही जवाब नहीं दे पाए थे. वहीं ईडी की टीम इस मामले में सहायक जहांगीर के घर पर फिर से पहुंची है. इसे भी पढ़ें - मामला">https://lagatar.in/case-of-ed-summons-congress-jmm-delegation-meets-chief-electoral-officer-complains-against-nishikant-dubey/">मामला

ईडी के समन का, कांग्रेस-झामुमो का प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला, निशिकांत की शिकायत की, कहा, एफआईआर करेंगे  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही