Gumla : जिले के जशपुर रोड में स्थित गुमला सदर अस्पताल में भीषण आग लग गई. आग अस्पताल के डायलिसिस विभाग में लगी. यह घटना सोमवार देर रात की बतायी जा रही है. अस्पताल में आग लगने के कारण अफरा तफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे. वहीं कुछ लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे. लोगों ने आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गयी. चार से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पढ़ें - बक्सर">https://lagatar.in/buxar-stones-pelted-on-upendra-kushwahas-convoy-people-surrounded-showed-black-flag/">बक्सर
: उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर पथराव, लोगों ने घेरा, दिखाया काला झंडा
में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.9 थी तीव्रता [wpse_comments_template]
: उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर पथराव, लोगों ने घेरा, दिखाया काला झंडा
आग में किसी की जान की क्षति नहीं हुई
जानकारी के मुताबिक अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में आग लगने की खबर से लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई. इस दौरान वहां मौजूद स्टाफ ने आग को बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह उसमे सफल नहीं हो पाए और आग और तेजी से फैलने लगी. जिसके बाद अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी गई. इस दौरान राहत वाली बात ये रही कि आग में किसी की जान की क्षति नहीं हुई है. हालांकि इस आग में लाखों रुपयों की मशीने और सरकारी संपत्ति जलकर राख हो गई. इसे भी पढ़ें - अंडमान-निकोबार">https://lagatar.in/early-morning-earthquake-tremors-in-andaman-nicobar-magnitude-4-9-on-the-richter-scale/">अंडमान-निकोबारमें सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.9 थी तीव्रता [wpse_comments_template]
Leave a Comment