Search

breaking : धनबाद के वासेपुर में कबाड़ी गोदाम में भीषण आग

Dhanbad :  धनबाद के वासेपुर आजादनगर स्थित कबाड़ी गोदाम में 26 फरवरी की शाम करीब 7.45 बजे भीषण आग लग गई. आग की लपटें देख वहां अफरातफरी मच गई. लोगों की सूचना पर 2 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं . आग आरा मोड़ के पास हाजी रूमी के कबाड़ी गोदाम में लगी. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 8.45 बजे आग पर काबू पा लिया गया. गोदाम मालिक हाजी रूमी ने बताया कि एक लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp